Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नपा अध्यक्ष मनोरिया ने शहर मे चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

नपा अध्यक्ष मनोरिया ने शहर मे चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

अशोक नगर : शहर मे विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य किये जा रहे हैँ ताकि शहर वासियों को बेहतर सड़क एवं नाली बना कर नगर पालिका सौप सकें। काया कल्प अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गो पर नए निर्माण कराए जा रहे है।
अशोक नगर शहर की प्रमुख सड़के और चौराहे खस्ता हाल थे जहां से आने जाने वाले लोगो को धूल के गुबार और गड्ढे परेशानी का कारण थे।

नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया एवं उनकी परिषद ने प्राथमिकता के तौर पर सड़को और चौराहों के कायाकल्प का संकल्प पारित कर कार्य शुरू किए हैं इसी कड़ी मे गुरुवार को इन्द्रा पार्क, नेहरू वाचनालाय के पीछे दुकानो का निर्माण किया जा रहा जिसका निरिक्षण अध्यक्ष नीरज मनोरिया, न.पा सी.एम.ओ श्रींमती प्रियंका सिंह, न. पा सब इंजीनियर राकेश धाकड़ के साथ किया एवं ठेकेदार को समझाइस दीं कि किसी भी कार्य मे लापरवाही नहीं वरती जाए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

इसके बाद ईसागढ़ रोड चुंगी नाका से लेकर गुना रोड वायपास जोड़ तक लगभग 500 मीटर का लम्बा नाला निर्माण किया जा रहा हैँ उसका भी निरिक्षण किया साथ ही संजय स्टेडियम मे ओपन जिम स्थापित करने के लिए जगह निर्धारित कर दी है जिसका कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस मौक़े पर पार्षद प्रतिनिधि मोनू राघवंशी, सत्तू लोधी,संजीव जाटव,मनीष धुरेंटे, रंजीत यादव गुरु, सब इंजीनियर आयुष वर्मा, संजीव भरिल्ल, देवेंद्र तिवारी, रोहित कौशल, शिव शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट