Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Weather News: ठंड के लिए करना होगा 5 दिन इंतजार | 15 के बाद दिखेगा असर

MP Weather News

MP Weather News: मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हवाओं का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी मुख्यता से रहेगा, जिससे दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी भारत से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने से सर्दी के मौसम का आरंभ हो सकता है और तापमान में गिरावट हो सकती है। लोगों को इस बदलते मौसम के कारण अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

MP Weather News: IMD मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। इसके अलावा पांच अन्य शहरों छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खंडवा एवं खरगोन में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट