मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ़ रहने वाला है पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी। प्रदेश में सबसे कम तापमान 13. 2 डिग्री रीवा में दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छंट जाएंगे।
भोपाल और मालवा के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में कहीं भी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन कुछ-कुछ इलाकों में अभी भी मामूली बूंदाबादी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम के संभागों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा मालवा इलाके में धार, खरगोन, बड़वानी, शाजापुर,देवास,अगर ,कटनी में मामूली बारिश हो सकती है।
2 से 3 डिग्री बढ़ेगा प्रदेश का तापमान
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने के बाद प्रदेश का तापमान काफी गिर गया था। लेकिन अब दोबारा तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।