ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस राशिफल की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। आज से चैत्र नवरात्री शुरू हो रहे हैं। देखिये किस रही वालों पर रहेगी माता की कृपा।
मिथुन
मिथुन राशि वालों का दिन शुभ है। आज आपको बड़ों के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होती दिख रही है। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से लाभ होगा और भविष्य के लिए बात बनेगी।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में बहुत अनुकूल है। आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपका सौम्य व्यवहार करियर में आपको नए मौके उपलब्ध करवाएगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलने आपको बिजनस में भी लाभ होगा। यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपका काफी समय से रुका कोई कार्य पूर्ण होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम का वक्त मित्रों के साथ सैर सपाटे और मौज मस्ती में बीतेगा।
मीन
मीन राशि के लोगों का भाग्य आज साथ देगा और आज आपको ऑफिस या फिर बिजनस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों की यात्रा रद भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुश होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है और आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.