Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: 5 साल में पहली बार मध्य प्रदेश से जल्दी लौटा मानसून, आज से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

5 साल में पहली बार मध्य प्रदेश से जल्दी लौटा मानसून, आज से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

मध्य प्रदेश के 90 प्रतिशत इलाकों से मानसून(weather) वापस हो गया है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के नौ जिलों से मानसून की विदाई बाकी है। अधिकांश जिलों में तीखी धूप निकल रही। रविवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा। यह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान था।

शिवपुरी में अधिकतम 36.2, सतना में 36, गुना में 36, भोपाल में 35.2, नर्मदापुरम में 34.9, इंदौर में 34.0 जबलपुर में 34.8, खजुराहो में 36.4, सागर में 35.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पचमढ़ी को छोड़ सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। वहीं, रात के तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को 16.9 डिग्री के साथ मलाजखंड सबसे ठंडा स्थान रहा।

15 अक्टूबर के बाद रात के पारा में आने लगेगी गिरावट

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पांच साल में पहली बार मानसून प्रदेश से जल्दी विदा होगा। इससे पहले 2018 में मानसून चार अक्टूबर को विदा हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे प्रदेश में कुछ नमी आ सकती है। इससे प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाएंगे। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वैसे, रविवार रात में हवा के चलते ठंडक महसूस की गई। रात के तापमान में 15 अक्टूबर के बाद गिरावट होने लगेगी।

weather
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट