Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में आज मानसून का आखिरी दिन! कल से मौसम और बदलेगा

मध्य प्रदेश में आज मानसून का आखिरी दिन! कल से मौसम और बदलेगा weather

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में आज मानसून(Weather) का आखिरी दिन हो सकता है। प्रदेश के प्रदेश के करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र से मानसून जा चुका है। नमी कम होने की वजह से आसमान पूरी तरह साफ है। इससे दिन में तेज धूप निकल रही है। इस कारण दिन का तापमान बढ़ा है। वहीं, रात में हवा का रुख उत्तरी बने रहने के कारण ठंडक का अहसास बना है।

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को प्रदेश के बचे इलाकों यानी रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के कुछ जिले से भी मानसून(Weather) की वापसी होने के आसार हैं। उधर, सोमवार से इस सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करना शुरू करेगा। उसके प्रभाव से हवा का रुख बदल जाएगा। इससे हवा के साथ नमी आने से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। उससे दिन के भी तापमान में गिरावट आएगी। जबकि, रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं।

ग्वालियर में सबसे अधिक तापमान

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक ग्वालियर में 37.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास है। प्रदेश में सबसे कम मलाजखंड में 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उससे उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ बारिश हो सकती है। हवा का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में भी दिन के तापमान में कुछ गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट