Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में 3 दिन बाद पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड, ये है खास वजह

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में 3 दिन बाद पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड, ये है खास वजह

MP Weather Forecast: उत्तर भारत और हिमाचल प्रदेश के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के जाते हवा का रुख उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। रात में ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार से रात के तापमान में गिरावट आई है। अक्टूबर अंत में रात का तापमान 10 डिग्री पर पहुंच सकता है। अभी प्रदेश में मौसम(Weather) शुष्क बना है। अक्टूबर अंत में उत्तरी हवा चलने की वजह से ग्वालियर, जबलपुर में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

एमपी मौसम(Weather) विभाग के अनुसार हवा का रुख उत्तरी होने से कई जिलों में ठंड का असर तेज होने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि इस महीने के अंत तक हिल स्टेशन पचमढ़ी समेत कुछ स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है। अभी प्रदेश में कोई मजबूत मौसम(Weather) प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस कारण वातावरण में नमी बहुत कम हो गई है और मौसम शुष्क बना है। आसमान साफ है। उत्तरी हवा के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।

एमपी मौसम(Weather) विभाग का पूर्वानुमान है कि 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी। अभी अक्टूबर अंत तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। नवंबर से मौसम(Weather) में बदलाव जाएगा। 2 नवंबर से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते पारा तेजी से गिरेगा। ठंड़ बढ़ेगी। नवंबर अंत तक शीतलहर और कोहरे का भी प्रभाव दिखना शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट