Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में इस दिन और बदलेगा मौसम का मिजाज, रात का पारा गिरेगा

MP Today Weather: मध्य प्रदेश में इस दिन और बदलेगा मौसम का मिजाज, रात का पारा गिरेगा

MP Weather Forecast:पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्य प्रदेश का मौसम तीन दिन तकबदला रहा। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग समेत कई हिस्सों में आंधी चली और बारिश हुई। बुधवार से सिस्टम का असर कम हुआ। अब रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आएगी, जिससे गुलाबी ठंड का अहसास होगा। वैसे, 22 से 23 अक्टूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दिन-रात के तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस पांडे ने बताया कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। हालांकि मौसम साफ रहेगा। तेज धूप रहने से हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। 25 अक्टूबर के बाद इन क्षेत्रों में तापमान में गिरेगा। इसके साथ ही तेज हवा से मौसम में परिवर्तन दिखेगा। अरब सागर में बना रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के जल्द डिप्रेशन में बदलने की भी संभावना है। ऐसे में जल्द ही एक चक्रवात सक्रिय हो सकता है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक लक्षद्वीप क्षेत्र दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन दिखा है। यह औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में दक्षिण पूर्व और आसपास के पूर्व मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा। इसके बाद इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। चक्रवात से मुंबई सहित गोवा, पुणे और आसपास के इलाके पर इसका असर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट