Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Politics: प्रदेश में इस बार मनेंगी 3 दीवाली – नरेंद्र सिंह तोमर

MP Politics

MP Politics: भाजपा का 1 कार्यकर्ता भी अगर धरती पर रहा तो सनातन धर्म इस देश से खत्म नही होने देंगे-तोमर

MP Politics: प्रदीप बाफ़ना/बडावदा – प्रदेश में इस बार दिवाली तीन बार मनेगी पहली दिवाली 12 नवंबर को दूसरी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर तीसरी 2024 जनवरी में हम सभी रामलला अयोध्या में राम मंदिर के भव्य शुभारंभ पर अवसर था आलोट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ चिंतामन मालवीय के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भरी सभा में झंडा चौक में कही

MP Politics: तोमर ने मंच से बताया कि मालवीय को जनता आशीर्वाद दे उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अनिल फिरोजिया के साथ यह आलोट विधानसभा में विकास की गाथा लिखेंगे बडावदा नगर का विकास होगा यह दोनो एक ओर एक दो नहीं ग्यारह बन कर जनता के दुख दर्द में खड़े रहेंगे।देश आर्थिक व्यवस्था में 9 साल में 11 वे नंबर से तीसरे नंबर पर आ रहा हे आज विश्व में जब सम्मेलन होते है तो पाकिस्तान अलग खड़ा दिखाई देता है अन्य देश के प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार करते है।

MP Politics: प्रदेश में हम स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हे किसानों को किसी भी प्रकार की खाद व अन्य कृषि से संबंधित समस्या नहीं होने दी जाएगी। तोमर समय से दो घंटा पन्द्रह मिनट देरी से चार बजकर पन्द्रह मिनट पर पहुचे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया प्रत्याशी चिंतामन मालवीय भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह दादू मंडल चुनावी प्रभारी कानसिंह चौहान प्रभारी मनोज ऊटवाल नप अध्यक्ष कल्पना कुमावत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल चंद्रवंशी जावरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाड़ा विधानसभा संयोजक नंदन जैन पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र हिंगड़ योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी आदिजन उपस्थित थे।मंच से कुछ भाजपा नेताओं की दूरियां भी देखी गई।त्रिकोणीय संघर्ष में गुटबाजी भाजपा के लिए कही नुकसानदाय न बन जाए वैसे भाजपा के बागी बने रमेश मालवीय ने अंतिम समय अपना फार्म खीच कर भाजपा संगठन को राहत की सांस मिली।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट