Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election: मध्य प्रदेश के 93 विधायकों पर आपराधिक मुकदमे, 186 करोड़पति, पूरा लेखा-जोखा यहां

MP Election: मध्य प्रदेश के 93 विधायकों पर आपराधिक मुकदमे, 186 करोड़पति, पूरा लेखा-जोखा यहां

MP MLA ADR Report: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव(Election) से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट से नेता काफी परेशान हो गए हैं। चुनाव(Election) से ठीक एक माह पहले जारी इस रिपोर्ट ने विधायकों की पोल खोल दी है। रिपोर्ट में आपराधिक, बेहिसाब संपत्ति और साक्षरता का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार 230 विधायकों में से 93 विधायकों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 186 विधायक करोड़पति हैं।

विधायकों के आपराधिक रिकॉर्ड पर है। प्रदेश में 230 विधायकों में से 93 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कांग्रेस और बीजेपी के विधायक शामिल हैं। गंभीर अपराध करने वाले 47 विधायक हैं। बीजेपी के 129 में से 39 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 97 में से 52 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वैसे, राजनीतिक दलों का कहना है कि राजनीति में कई बार प्रदर्शन के दौरान भी राजनीतिक मामले दर्ज होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार हत्या से संबंधित घोषित मामलों वाले एक विधायक ने हत्या से संबंधित मामलों की घोषणा की है। हत्या के प्रयास से संबंधित घोषित मामलों वाले मौजूदा 6 विधायकों ने मामले घोषित किए हैं।

230 में से 186 MLA करोड़पति

प्रदेश में 230 में से 186 विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस के 97 में से 76 विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस से संजय शुक्ल सबसे अमीर विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 139 करोड़ रुपए है। बीजेपी के 129 में से 107 विधायक करोड़पति हैं। पार्टी में सबसे अमीर विधायक संजय पाठक हैं, जिनकी कुल संपत्ति 226 करोड़ रुपए है।

MP Election: मध्य प्रदेश के 93 विधायकों पर आपराधिक मुकदमे, 186 करोड़पति, पूरा लेखा-जोखा यहां
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट