Mradhubhashi

Crime News: दहेज केस की जांच कर रहे दारोगा ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए, इनकार करने पर कॉल करके धमकाने लगा

Crime News: दहेज केस की जांच कर रहे दारोगा ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए, इनकार करने पर कॉल करके धमकाने लगा

Crime In UP: दहेज केस की जांच कर रहा दारोगा पीड़िता से साथ सोने की डिमांड कर दिया। उसे होटल लेकर गया और वहां शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा7 पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर भाग गई। उसके बाद दारोगा कॉल कर महिला पर दबाव बनाने लगा। मामला उत्तर प्रदेश का है।

बिजनौर जिले के कस्बा झालू निवासी महिला को दिल्ली निवासी शुऐब ने प्रेमजाल में फंसाकर घूमने के बहाने देहरादून और मसूरी ले गया था। वहां उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से निकाह कर ली। फिर महिला से तलाक भी दे दिया। उसने महिला से संपर्क करना बंद कर दिया। पीड़िता ने कई बार उससे मिलने का प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। यहां तक की ससुराल वालों ने महिला से दहेज मांगे। परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत की। मामले की जांच की जिम्मेदा धर्मेंद्र गौतम को मिली।

पीड़िता से अपनी फ्रेंड को भी बुलाने के लिए कहा

पीड़िता द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक दारोगा गौतम जांच के लिए मसूरी के एक होटल में गए। वहां पीड़ता और उसकी दोस्त भी दरोगा की कार में बैठकर गई थीं। महिला ने दरोगा पर आरोप लगाया है कि जैसे ही होटल में वो पहुंचे तो दरोगा की नीयत खराब हो गई। वह उनसे अश्लील बातें करने लगा। साथ में बिस्तर पर सोने की डिमांड कर दी। इतना ही नहीं पीड़िता की दोस्त को भी संग लाने के लिए दबाव बनाया। महिला वहां से कैसे भी बच निकली और चाचा के घर चली गई। इसके बाद दरोगा उसे कॉल कर परेशान करने लगा। कॉल पर उसने साथ में सोने के लिए कहने लगा। महिला ने उसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट