Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP ELECTION 2023: 40% बीजेपी(BJP) विधायकों के कट सकते हैं टिकट | सिंधिया समर्थकों को हो सकती है निराशा

MP ELECTION 2023

MP ELECTION 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव… प्रत्याशी चयन को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रही भाजपा

MP ELECTION 2023: पार्टी के सर्वे, जातिगत समीकरण और छवि के आधार पर होगा जिताऊ उम्मीदवार का फैसला

MP ELECTION 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा (BJP)सतर्कता से कदम उठा रही है। अब तक पार्टी ने 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने जा रही है। इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी,(Narendra Modi) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,(J.P. Nadda) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ समिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे। इसमें मध्य प्रदेश की चौथी सूची (Fourth List) के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

MP ELECTION 2023: मध्यप्रदेश में भाजपा 40 प्रतिशत से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों और राष्ट्रीय महासचिव को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है। इनमें से सिर्फ तीन सीटों पर ही भाजपा जीती थी। शेष पर उसे हार ही मिली थी। अब भाजपा की चौथी सूची का इंतजार है, जिसमें मौजूदा विधायकों के नामों पर फैसला होगा।

नए चेहरों और युवाओं को मिलेगा महत्व
MP ELECTION 2023: प्रदेश में भाजपा पिछले 20 में से 18 साल सत्ता में रही है। कई स्तरों पर सत्ता विरोधी लहर भी दिख रही है। सरकार के कुछ मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध है। इसे दूर करने के लिए मध्य प्रदेश में पार्टी 40% से अधिक विधायकों के टिकट काटने का मन बना चुकी है। पार्टी की रणनीति ऐसी सीटों पर नए और युवा चेहरों को टिकट देने की तैयारी में है।

सिंधिया समर्थकों को हो सकती है निराशा
MP ELECTION 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 109 और कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा की सीट बढ़कर 127 पहुंच गई थी। पार्टी ने टिकट के लिए इस बार जो फेक्टर तय किए हैं, उन पर खरा उतरना जरूरी है। ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ कांग्रेस से आए नेताओं पर भी परखा जा रहा है।

ऐसे विधायकों के टिकट कट सकते हैं, जो सिंधिया के साथ भाजपा में आए जरूर, लेकिन अपने आप को भाजपा के अनुरूप ढाल नहीं सके। संगठन से उनका सामंजस्य है या नहीं, यह भी एक अहम पहलू है। सिंधिया के साथ भाजपा में आए कुछ विधायक अब भी भाजपा की रीति-नीति में रच-बस नहीं सके हैं। इस आधार पर उनके टिकटों पर तलवार लटक रही है। संगठन से टकराहट होने पर नेताओं को टिकट से इनकार किया जाएगा।

इन प्रमुख फेक्टर पर किया सर्वे
MP ELECTION 2023: जनप्रतिनिधि की इमेज भाजपा विधायक की क्षेत्र में छवि कैसी है। उस पर कोई गंभीर आरोप तो नहीं है। विधायक के संरक्षण में कहीं उसके लोग आम जनता पर मनमानी या दंबगई तो नहीं कर रहे।
जातिगत समीकरण : प्रत्याशी चयन में विधानसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरणों को खास महत्व दिया जा रहा है। लोधी समुदाय की अधिकता वाले क्षेत्रों में लोधी उम्मीदवार को तलाशा जा रहा है।

इसी तरह ज्यादातर उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से होंगे।
संगठन का फीडबैक : विधायकों समेत सभी दावेदारों को लेकर संगठन से फीडबैक लिया जा रहा है। जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की राय के आधार पर ही किसी नाम पर विचार किया जाएगा।

MP ELECTION 2023: क्षेत्र में किए विकास कार्य : मौजूदा विधायक का परफॉर्मेंस एक अहम फेक्टर है। उसने क्षेत्र में किस तरह के विकास कार्य करवाए हैं, इसका लेखा-जोखा मांगा जा रहा है। पार्टी के तय मानकों के आधार पर उन्हें परखा जा रहा है।
जनता के बीच उपलब्धता : विधायकों की क्षेत्र में सक्रियता कैसी है, यह भी टिकट का निर्णायक पहलू है। जनता की विधायक तक पहुंच और उसकी उपलब्धता का सवाल भी सर्वे में शामिल रहा है।

MP ELECTION 2023: इसके पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 13 सितंबर को हुई थी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी की थी जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 25 सितंबर को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर(Narendra Singh Tomar) प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) सहित छह सांसदों को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

MP ELECTION 2023: इसके अगले दिन तीसरी सूची जारी की गई, जिसमें केवल एक प्रत्याशी के नाम की षोषणा की गई। यह नाम है छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले की अमरवाड़ा (Amarwada) विधानसभा सीट से मोनिका भट्टी (Monika batti) का। मोनिका ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा का दामन थामा था। मोनिका भट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना (Gondwana) की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। उनके पिता पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी हैं। मोनिका का भाजपा में शामिल होना और फिर टिकट पाना, कांग्रेस(Congress) के लिए बड़ा झटका है। इसकी वजह यह है कि गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बहुत प्रभाव है। मोनिका के पिता मनमोहन शाह भट्टी 2003 में यहां से विधायक रह चुके हैं।

MP ELECTION 2023: भाजपा ने टिकट चयन के लिए जो प्रक्रिया तय की है, उसमें छवि, जातिगत समीकरण और संगठन के फीडबैक को सबसे अधिक महत्व दिया जा रहा है। सर्वे के आधार पर ऐसे उम्मीदवारों की तलाश की गई है, जो जीतने की ताकत रखते हैं। जो विधायक किसी भी पहलू पर कमजोर साबित होंगे, उन्हें पार्टी टिकट नहीं देगी। प्रदेश स्तर पर दावेदारों के नाम जुटाए गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो एजेंसियों से सर्वे (Election survey) कराया है। इसमें एक पैनल में कम से कम तीन और अधिकतम पांच नामों को शमिल किया गया है।

MP ELECTION 2023: सर्वे में एक विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या के आधार पर दो से पांच हजार लोगों के बीच सर्वे कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली से पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा रही है।
दरअसल, बीजेपी 2018 की गलती नहीं दोहराना चाहती है। चुनाव प्रचार से लेकर प्रत्याशी के चयन में भी चौंका रही है। पार्टी ने अब तक 79 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसद और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash Vijaywargiya) को टिकट दिया है। इनमें 76 सीटों पर भाजपा को हार मिली थी। इस वजह से केंद्रीय नेताओं के जरिये न केवल उन सीटों को कांग्रेस से छीनने की तैयारी है बल्कि आसपास के जिलों में भी उनका प्रभाव हो सकता है

बसपा ने की दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों की घोषणा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जबलपुर पूर्व से बालकिशन चौधरी, अमरपाटन से छन्गे लाल कोल, भिंड से रक्षपाल सिंह कुशवाह, बैरसिया से विश्राम सिंह बौद्ध, सीहोर से कमलेश दोहरे, सोनकच्छ से डॉ एसएस मालवीय, घट्टिया से जीवन सिंह देवड़ा, गुन्नौर से देवीदीन आशु, चंदला से दीनदयाल(डीडी) अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है।

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट