Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: अमित शाह नहीं जेपी नड्डा चित्रकूट से ‘जन आशीर्वाद’ को रवाना करेंगे, MP में बढ़ेंगे केंद्रीय नेताओं के दौरे

mp election 2023 अमित शाह नहीं जेपी नड्डा चित्रकूट

MP Election 2023: News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगरमी तेज हो गई है। पार्टियां जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए तमाम यात्राएं, कार्यक्रम एवं तरह-तरह के आयोजन कर रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत चित्रकूट से होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना किया जाएगा। नड्डा तीन सितंबर को मध्य प्रदेश आ रहे हैं।

MP Election 2023: जेपी नड्डा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ अमित शाह यात्रा को रवाना करने वाले थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब वह नहीं आ रहे हैं। बता दें विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। इन यात्राओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान जनता को बताएंगे कि केंद्र और राज्य सरकार ने उनके लिए क्या किया है?

इस-इस दिन को इन राष्ट्रीय नेताओं का दौरा
MP Election 2023: पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार सितंबर को केंद्रीय रक्षामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ राजनाथ सिंह नीमच, पांच सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह मंडला और श्योपुर व छह सितंबर को केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नितिन गड़करी खंडवा से जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करेंगे। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे बढ़ेंगे। ये अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जनता को बताएंगे।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट