Raksha Bandhan Holiday in Madhya Pradesh: रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस त्योहार पर प्रदेश में पहली बार सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि बैंक, जिला कोषालय (ट्रेजरी) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यालय ही बंद रहेंगे।
Raksha Bandhan 2023: राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 50 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 10 अगस्त को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश ने पत्र लिखकर रक्षाबंधन पर बैंक और वित्तीय संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी यह मांग की थी।
Raksha Bandhan 2023: इस संबंध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार से मांग की गई थी कि जब विभिन्न राज्यों में रक्षाबंधन पर बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में अवकाश घोषित किया जा सकता है तो मध्य प्रदेश में क्यों नहीं? पत्र में लिखा था कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश त्योहारों पर सबसे कम अवकाश घोषित करने वाले राज्यों में जाना जाता है। इस साल त्योहारों पर जहां अन्य राज्य सरकारों द्वारा बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में 25-25 अवकाश घोषित हुए हैं, वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने सिर्फ 16 अवकाश घोषित किए हैं।
2023 में 16 दिन ही छुट्टियां घोषित थीं
कई राज्य सरकारों ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत इन संस्थानों में भी रक्षाबंधन पर अवकाश घोषित किया है, इसलिए मध्य प्रदेश में भी यह मांग हुई। मध्य प्रदेश सरकार ने 19 दिसंबर 2022 को साल 2023 के लिए बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में 16 दिन की छुट्टियां घोषित की थीं। इस सूची में रक्षाबंधन शामिल नहीं था। इस साल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, रामनवमी, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, महावीर जयंती, गुड फ्रायडे, ईद-उल-फितर, बुद्ध पूर्णिमा, ईदुज्जुहा,