Mradhubhashi
Search
Close this search box.

धार के समीप ग्राम सीतापाठ में तेंदुए का मुवमेंट, एक गाय और दो कुत्‍तो का किया शिकार

धार के समीप ग्राम सीतापाठ में तेंदुए का मुवमेंट, एक गाय और दो कुत्‍तो का किया शिकार

अपने शावकों के साथ मक्‍के के खेत में छुपी है मादा तेंदुआ, क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात

खेतों में मिले तेंदुए और शावकों के पदचिह्न, ग्रामीणों में दहश्‍त

आशीष यादव/धार – शहर के समीप आज सुबह के समय ग्राम सीतापाठ के बडपिपली में तेंदुए का मुवमेंट देखा गया है। तेंदुए ने एक गाय और एक कुत्‍ते का शिकार भी किया है। तेंदुए के मुवमेंट की सूचना पर वन विभाग का अमला भी मौके पर पहुंचा गया है। वन विभाग के अनुसार मादा तेंदुए के साथ शावक भी बताये जा रहा है।

ग्रामीणों ने आज सुबह के समय मक्के के खेत में तेंदुए और उसके शावकों को देखा इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में सर्चिंग की। मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ मक्के के खेत में छुपी हुई है। वन विभाग का अमला लगातार खेत में नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों ने देखा तेंदुआ :

शाहरुख नामक ग्रामीण अपने क्षेत्र में गाय का दूध निकालने के लिए जा रहा था तभी मक्‍की के खेत में से तेंदुए की दहाड़ की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीणों ने मक्‍के के खेत में जाकर देखा तो मादा तेंदुआ अपने बच्चे के साथ खेत में छुपी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग के अमले ने मक्‍के के खेत के चारों ओर सर्चिंग कर स्‍पॉट लगाएं है। वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को खेत और जाने नहीं दे रहे हैं।

धार के समीप ग्राम सीतापाठ में तेंदुए का मुवमेंट, एक गाय और दो कुत्‍तो का किया शिकार
धार के समीप ग्राम सीतापाठ में तेंदुए का मुवमेंट, एक गाय और दो कुत्‍तो का किया शिकार
धार के समीप ग्राम सीतापाठ में तेंदुए का मुवमेंट, एक गाय और दो कुत्‍तो का किया शिकार
धार के समीप ग्राम सीतापाठ में तेंदुए का मुवमेंट, एक गाय और दो कुत्‍तो का किया शिकार

कई कई दिनों से आ रही थी कुत्तों के भौंकने की आवाज :

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी। मादा तेंदुआ कई दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रही है। उसने गाय के साथ दो कुत्तों को भी अपना शिकार बनाया है।

मौके पर मिले पद चिन्ह :

वन विभाग को मौके से मादा तेंदुए के साथ शावकों के पद चिन्ह भी मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मादा तेंदुआ डरी हुई है। सूरज ढलते ही मां अपने बच्चों के साथ अन्य क्षेत्र में जाने की कोशिश करेगी।

ग्रामीणों में दहशत :

तेंदुएंं की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर बंधे पशुओं को भी बाडे में शिफ्ट किया है। वन विभाग रेंजर तिवारी ने बताया कि अमला लगातार तेंदुए के मुवमेंट पर पैनी नजर रख रहा है। मादा तेंदुए आबादी वाले क्षेत्र में ना आए इसकी भी कोशिशे की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों एसडीओ एस के रनशोरे ने बताया कि जरुरत पडने पर क्षेत्र में पिंजरे के साथ इंदौर की टीम की जरूत पड़ी तो बुलवाएँगे व ग्रमीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है अकेले खेतो व सुनसान जगह पर ना जाए व अपने पशुओं को घरों के अंदर बाधकर रखे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट