Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Manipur Violence: फिर जलने लगा मणिपुर, उपद्रवियों ने मैतेई इलाके में 3 घर जला दिए, फायरिंग की

Manipur Violence

Manipur Today Violence: मणिपुर में फिर हिंसा हुई। हमलावरों ने मैतेई इलाके में घुसकर रात 10-11 के बीच दो-तीन घरों में आग लगा दी। इंफाल वेस्ट के कैथेलमांगबी के पत्सोई थाना क्षेत्र की घटना है। हमलावर हथियार से लैस थे। पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। इसके बाद हमलावर भाग गए। मैतेई समुदाय की महिलाओं का एक समूह घटनास्थल पर जुट गया। सुरक्षाबलों ने महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका और शांति कायम करने की कोशिश की

Manipur Violence: पुलिस का दावा है कि हालात काबू में किया गया है। हालांकि, गुरुवार सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग की आवाज आती रही। जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की हत्या की बात सामने आने के बाद से मणिपुर में हिंसा हो रही है। 23 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद दो स्टूडेंट के शवों की फोटो सामने आई थी। फोटो में दोनों की बॉडी जमीन पर पड़ी नजर आ रही थी। लड़के का सिर कटा था। हालांकि, दोनों के शव नहीं मिले हैं। जुलाई में दोनों स्टूडेंट एक दुकान के CCTV कैमरे में दिखे थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चल सका।

1 अक्टूबर तक बैन था मोबाइल इंटरनेट
Manipur Today Violence: 26 सितंबर को इंफाल में सुरक्षाबलों और स्टूडेंट्स में झड़प हुई। इसमें शिक्षक सहित 54 छात्र घायल हुए। जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध में स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद राज्य सरकार ने फिर मोबाइल इंटरनेट पर 1 अक्टूबर तक बैन लगाया था।

बीजेपी अध्यक्ष के घर तोड़फोड़, डिप्टी कलेक्टर के आवास पर हमला
Manipur Today Violence: 27 सितंबर की रात 11 बजे प्रदर्शनकारियों ने इंफाल वेस्ट जिले में डिप्टी कलेक्टर के घर पर हमला किया था। उनके आवास में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगाई और मेन गेट तोड़ दिया था। प्रदर्शनकारियों का मकसद डिप्टी कलेक्टर के घर में आग लगाना था। पुलिस को पेट्रोल बम की बोतलें मिली थीं। भीड़ ने थाउबल जिले में बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी थी। इंफाल में बीजेपी अध्यक्ष शारदा देवी के घर पर तोड़फोड़ की गई है।

मुख्यमंत्री के निजी घर पर हमले का प्रयास
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इंफाल पूर्व के लुवांगसांगबाम स्थित निजी घर पर उपद्रवी हमला करने पहुंचे थे। पुलिस ने घर से 500 मीटर पहले ही उन्हें रोक लिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग कर उपद्रवियों को खदेड़ा था।

2 छात्रों की हत्या में चार की गिरफ्तारी
Manipur Today Violence: 1 अक्टूबर को CBI ने दोनों छात्रों की हत्या के आरोप में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। पाओमिनलुन हाओकिप, एस. मालस्वान हाओकिप, लिंग्नेइचोन बाइट और टिन्नुपिंग गिरफ्तार हुए हैं। जांच एजेंसी आरोपियों को गुवाहाटी ले गई। गुवाहाटी कोर्ट ने आरोपियों को CBI की 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में हत्या का मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी भी शामिल है। CBI उनकी दो बेटियों को भी साथ ले गई। उनकी उम्र 9 और 11 साल है, इसलिए उन्हें किसी रिश्तेदार को सौंपने की बात कही गई।​​​

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल
Manipur Today Violence: थोउबाल जिले में 4 मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि दर्जनों लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर ले गए और उनसे अश्लील हरकतें कीं।

4 महीने से भड़की है हिंसा, 180 लोगों की मौत
4 महीने से जारी जातीय हिंसा में 180 लोग मारे गए हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आगजनी के 5172 मामले हुए। इनमें 4786 घरों और 386 धार्मिक स्थलों को जलाने और तोड़फोड़ करने की घटनाएं हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट