Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Malaika and Arjun Kapoor: फिर चर्चा में मलाइका और अर्जुन कपूर, वायरल हो रहा ये वीडियो

Malaika and Arjun Kapoor

Malaika Arora-Arjun Kapoor Video: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन को मलाइका कोहनी मार रहीं हैं। सोमवार की रात दोनों एक इवेंट में साथ में थे। मुंबई में टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5 के प्लेयर ऑक्शन हुई थी। इसमें कुछ बॉलीवुड सितारे भी थे

पैपराजी को अर्जुन मारते हैं ताना
Malaika and Arjun Kapoor: वायरल वीडियो में अर्जुन और मलाइका साथ में पोज दे रहे थे। सोनाली बेंद्रे, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा में कोई सानिया से उनकी जगह बदलने को कहते हैं तो वह मलाइका से जगह बदल लेती हैं। इसके बाद अर्जुन उनके पीछे आकर खड़े होते हैं और पैपराजी को ताना मारते हैं। पता है तुम लोगों के लिए ये फोटो अच्छा है। अर्जुन की ये बात सुनकर सब हंसने लगते हैं। इस पर मलाइका अर्जुन को कोहनी मारती हैं।

सो क्यूट!
Malaika and Arjun Kapoor: वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा-सो क्यूट! मलाइका ने कैसे अर्जुन को कोहनी मारी। दूसरे ने लिखा-मलाइका ब्लश कर रही हैं। उन्होंने मलाइका के लुक की बात करें तो डार्क ग्रीन जर्सी के साथ डेनिम पहनी थी। अर्जुन के लुक की बात करें तो पर्पल जर्सी के साथ डेनिम पहनी थी और पोनी की थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट