Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Politics: कार्यकर्ता में जोश भरने राजगढ़ में सभा लेंगी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मेला मैदान में होगी सभा

MP Politics

MP Politics: हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी में कांग्रेस, सभा को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी, मालवा-निमाड़ अंचल पर दोनों पार्टियों का फोकस

MP Politics: आशीष यादव/धार-विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां अब एमपी में कांग्रेस भी दम दिखाती नजर आ रही है। यहीं कारण है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अब एमपी दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे अलग-अलग जिलों में अपना दम दिखाएंगे। एमपी में कांग्रेस के मिशन 2023 का आगाज कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) करेंगी, जहां वे आगामी 5 अक्टूबर को धार में जनसभा लेंगी। मध्य प्रदेश में अब तक दो चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुकी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 5 अक्टूबर को धार के राजगढ़ (Rajgarh) में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई अन्य आला नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

MP Politics: यह सभा कांग्रेस की कब्‍जे वाली विधानसभा सरदारपुर (Sardaarpur) में होने जा रही है। सरदारपुर से कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल विधायक है। सरदारपुर विधानसभा के साथ-साथ तमाम व्‍यवस्‍थाओं को मैनपाॅवर जुटाने की जिम्‍मेदारी भी विधायक ग्रेवाल के कंधोंं पर रहेगी। ग्रेवाल सभा में ताकत दिखाने के लिए समर्थकों की लंबी टीम उतारने की तैयारी कर रहे है।

MP Politics: इसके लिए सभी पदाधिकारियों को दायित्‍व सौंपे गए है। वहीं सभा का काम देपालपुर विधायक विशाल पटेल देख रहे है। राजगढ़ के मेला मैदान पर यह सभा होगी। इस बार विधानसभा चुनाव में सरदारपुर से कांग्रेस दोबारा प्रताप ग्रेवाल को ही अपनी उम्‍मीदवार के तौर पर प्रस्‍तुत कर रही है। यह उनका चौथा चुनाव होगा। साफ छवि और सरल स्‍वभाव ग्रेवाल की मजबूत ताकत है।

राजगढ़ से कांग्रेस का बड़ा आयोजन :
MP Politics: मध्य प्रदेश में दम दिखा रही कांग्रेस अब मिशन मालवा-निमाड़ पर फोकस करती नजर आ रही है, जहां आगामी 5 अक्टूबर को निमाड़ अंचल के धार जिले राजगढ़ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन होगा। प्रियंका गांधी धार के राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगी, तो यहीं से निमाड़ अंचल को खास संदेश देने की कोशिश भी करेंगी। जिले के राजगढ़ में होने वाली प्रियंका गांधी की जन सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं, जहां अंचल के सभी जिलों से कार्यकताओं को मेला मैदान में बुलाने की तैयारी भी की जा रही है।

राजगढ़ को बनाया केंद्र :
MP Politics: भौगोलिक दृष्टिकोण और आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण मालवा और निमाड़ के 10 से अधिक जिले जिसमे धार, आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और खरगोन, बुहरानपुर, रतलाम, खंडवा, इंदौर, उज्जैन की विधानसभा संचालन केंद्र बनाया गया है। यहां होने वाली सभा मालवा निमाड़ के बड़े हिस्से को फतह करने की तैयारी कांग्रेस करेगी। पिछले चुनाव में आदिवासी वर्ग की नाराजगी के चलते कहि सीटों से काग्रेस ने हाथ धोना पढा था। इस बार मालवा और निमाड़ की आदिवासी सीटों पर पार्टी किसी भी तरह की रिस्क लेने के मूड में नहीं है और अभी से बड़े स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी की सभा को लेकर देपालपुर विधायक विशाल पटेल को कार्यक्रम की जवाबदारी दी गई है।

आदिवासी वोट बैंक को साधने का प्रयास :
MP Politics: सभा में आदिवासी समाजजनों की संख्या अच्छी हो सके इसे लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयास करते नजर आ रहे हैं। राजगढ़ में 5 अक्टूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा से कांग्रेस मालवा निमाड़ (Malwai-Nimaad) अंचल को बेहद खास संदेश देने की तैयारी कर रही है, जहां प्रियंका गांधी की सभा से आदिवासी वोट बैंक को साधने का प्रयास भी किया जाएगा।

मालवा निमाड़ की 66 की सीट जीत हार अहम भूमिका रहेगी। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश के आदिवासी जिलों की विधानसभा सीटों पर पूरी तरह फोकस कर आदिवासी वर्ग को अपनी और आकर्षित करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसको लेकर विशेष रणनीति बनाने की बात सामने आ रही है। यहीं पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण तैयारियों की चर्चा होने की संभावना है। यह बात सामने आई है कि इसका मुख्य जिम्‍मा दिग्विजय सिंह को दिया गया है।

मालवा-निमाड़ सीटों पर टारगेट :
MP Politics: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस जमीनी स्तर पकड़ रही है। बैठकों के साथ-साथ हारी हुई सीटों पर ज्यादा मंथन कर रही है। इसको लेकर हर रोज कहीं ना कहीं बैठकों का दौर चल रहा है। अभी मालवा निमाड़ क्षेत्र में 66 विधानसभा सीट है जिसमे इंदौर संभाग की 37 विधानसभा सीट है। जिसमे इंदौर जिले में 9 विधानसभा सीट धार जिले की 7 विधानसभा सीट, झाबुआ जिले की 3 विधानसभा सीट, अलीराजपुर जिले में 2 सीट, बड़वानी जिले की 4 सीट, खरगोन जिले की 6 सीट, खंडवा जिले की 4 सीट, बुरहानपुर जिले की 2 सीट कुल 37 विधानसभा क्षेत्र है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट