Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल अब रीवा कलेक्टर, हर्षिका सिंह इंदौर निगमायुक्त होंगी

इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल अब रीवा कलेक्टर, हर्षिका सिंह इंदौर निगमायुक्त होंगी

भोपाल। मप्र सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को रीवा कलेक्टर बनाया है।

वहीं उनके स्थान पर मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह इंदौर निगमायुक्त होंगी। हर्षिका सिंह के पास मप्र मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। वहीं रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प को महिला और बाल विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर बनाया गया है। वाणिज्यिक कर अपर आयुक्त तन्वी हुड्डा को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल दमोह कलेक्टर बनाए गए हैं। दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य को रोजगार गारंटी परिषद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है। ग्वालियर नगर निगम आयुक्त किशोर कुमार कन्याल को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया है। जिला पंचायत सीहोर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ग्वालियर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।

भोपाल कलेक्टर भी बदले

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को मप्र जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। अपर सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। रोजगार गारंटी परिषद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूफिया फारूकी वली को हस्तशिल्प और हाथकरघा विकास निगम की प्रबंध संचालक बनाया गया है। जिला पंचायत जबलपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलोनी सिडाना मंडला कलेक्टर होंगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट