Mradhubhashi
Search
Close this search box.

IMD Alert Today : आज 26 जिलों में होगी भारी बारिश, 2 दिन बाद मिलेगी राहत, फिर इस दिन से जमकर बरसेगा मानसून

imd alert 9 july 2023

IMD Alert Today: Today there will be heavy rain in 26 districts, after 2 days there will be relief, then from this day it will rain heavily

IMD Alert Today: इस साल मानसून मध्य प्रदेश में जमकर बरस रहा है। अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी हैं। वहीं, रविवार यानी आज भी 26 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (weather department) ने अगले 48 घंटों का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक मानसून की गति दो दिन बाद थोड़ी धीमी होगी। फिर 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

IMD Alert :मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में शहडोल, रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। अनूपपुर, रतलाम, मंदसौर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सतना, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, उज्जैन, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

14 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने से बदलेगा मौसम
IMD Alert : मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून (monsoon) द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी, सीधी, बालसोर से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। गुजरात और उससे सटे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात और ऊर्जावान हो गया है। यह अब दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर सक्रिय हो गया है। राजस्थान पर ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना है।

IMD Alert : इसके अलावा गुजरात तट से केरल तट तक एक अपतटीय द्रोणिका भी बनी है। बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका के भी ऊपर की ओर खिसकने की संभावना है। इससे प्रदेश में अभी मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगेगी।

IMD Alert : वैसे, राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण कुछ नमी मिलते रहने से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 14 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से 15 जुलाई से प्रदेश में फिर रुक-रुककर बारिश (rain) का दौर शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट