Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Loose Motions: बार-बार पेट खराब होने से परेशान हैं तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Loose Motions बार-बार पेट खराब होने से परेशान हैं तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Loose Motion: पेट खराब (Loose Motions) होने सामान्य बीमारी है। हालांकि यह बार-बार हो रहा है तो चिंता वाली बात है। खासकर बरसात के मौसम में पेट खराब (Loose Motions) होने की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते है। दूषित खान-पान से भी पेट खराब होता है। यह शरीर को निचोड़ देता है। लूज मोशन (Loose Motions) के दौरान शरीर में पानी और पोषण की भी काफी कमी हो जाती है। ऐसे में एलोपेथी दवा ले सकते हैं, लेकिन कई घरेलू उपाय (Loose Motions Home Remedy) हैं, जिनको अपनाकर आसानी से राहत पा सकते हैं।

ये हैं कुछ प्रचलित घरेलू उपचार
दही (Curd) काफी फायदेमंद है। पेट खराब होने पर यह काफी राहत पहुंचाती है। दही नेचुरल प्रोबायोटिक है। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया लूज मोशन (Loose Motions) के बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। पेट खराब रहने पर शरीर में पानी की अक्सर कमी हो जाती है। इससे शरीर डिहाईड्रेट हो जाता है। इस स्थिति में नमक और चीनी का घोल बनाकर रोगी को पिलाते रहें। इससे पानी की कमी पूरी होगी। इसके साथ ही पेट का इंफेक्शन भी खत्म हो जाएगा।

दस्त से पीड़ित को केला खिलाएं। केले में पोटैशियम होता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर करता है। नारियल पानी में ढेर सारा पोटैशियम होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करती है। ऐसे में नारियल पानी शरीर को डिहाईड्रेट होने से बचाता है। लेमन जूस यानी नींबू का रस पीने से भी काफी आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट