Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बिना शादी के बना 40 औरतों का पति, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

बिना शादी के बना 40 औरतों का पति, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान

आरती शर्मा – अगर हम आपको बताये कि, बिहार के रूपचंद की एक,दो नहीं बल्कि 40 पत्नियां है तो आपके मन में भी यह ख्याल तो आएगा ही कि कौन है ये शख्श जो 40 पत्नियां लिए बैठा है। दरअसल, बिहार के अरवल जिले से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आपको जानकार हैरानी होगी यहां पर 40 औरतों का केवल एक ‘पति’ है। दरअसल, रेड लाइट एरिया में कराई जा रही जातीय जनगणना में 40 औरतों ने अपने पति का एक ही नाम बताया है। इस मामले की पूरी बात जान कर आप आश्चर्यचकित होंगे।

40 औरतों ने पति का नाम एक ही बताया

रेड लाइट एरिया में करवाई जा रही जातीय जनगणना में 40 औरतों ने बताया कि उनके पति का नाम रूपचंद है। यह मामला सामने तब आया, जब जातीय जनगणना के दौरान हर घर जाकर इससे जुड़े कर्मचारी उनकी भौतिक सत्यापन करने के लिए सभी से उनकी जानकारी मांग रहे थे। रेड लाइट एरिया से आये इस मामले ने सभी ध्यान इस पर आकर्षित किया कि आखिर 40 औरतों का एक ही पति कैसे ही सकता है लेकिन ऐसा बिहार के एक जिले में सच में भी हुआ है।

कौन है रूपचंद ?

इस खबर को पढ़ने के दौरान सबके मन में बार-बार यही विचार आ रहा होगा कि आखिर कौन है ये रूपचंद ? जो 40 औरतों के साथ कब से रह रहा है। इस बात की सच्चाई जान तो सचमुच अचंभित हो जायेंगे क्योकिं रूपचंद नाम का कोई व्यक्ति है ही नहीं। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर रूपचंद नाम का कोई व्यक्ति है ही नहीं तो आखिर ये रेड लाइट की औरतें अपना पति किसको बता रही हैं।

पैसों को मानती है अपना पति

दरअसल, रेड लाइट एरिया में कई वर्षों से नाच गाना करती आ रही है और इसी तरह वह अपना जीवन यापन करती है इन औरतों ने कभी शादी नहीं की है। अब यहां की औरतें पैसों को ही अपना सबकुछ मानती हैं, और उन्होंने पैसो को ही अपना पति माना है और यहाँ पैसो का कोडनेम रूपचंद है उन्होंने जनगणना के दौरान रूपचंद नाम लेते हुए कहा कि वह उनके पति हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जातीय जनगणना कर्मचारी ने बताया क‍ि ऐसे दर्जनों परिवार हैं जिन्होंने अपने पति के रूप में रूपचंद नाम बताया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट