Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 17 August 2023 : मकर, सिंह समेत इन राशि के लोग आज हासिल करेंगे बड़े लक्ष्य, अपना भी राशिफल जानें

Rashifal कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन (11)

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 17 अगस्त यानी गुरुवार को तीन राशि के लोग अपने-अपने बड़े लक्ष्य को हासिल करेंगे।

मेष (Aries) Rashifal
इस दिन आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। परिजनों से संबंधों में कटुता आ गई थी तो वह आज दूर होगी। आपको वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे।

वृष (Taurus) Rashifal
यह दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर देंगे। लेन-देन से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे।व्यवसाय में तेजी बनाए रखें। धन-धान्य में वृद्धि होगी। पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतार देंगे।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी सदस्य से वादा किया है तो उसे समय रहते पूरा करें। जीवनसाथी की नौकरी में तनाव बना रहेगा।आधुनिक विषयों में पूरी रुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होंगे। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में मेहमान की दस्तक हो सकती है।

कर्क (Cancer) Rashifal
आज का दिन खर्चा भरा रहेगा। अपने खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करें। दान-धर्म के कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी से धन उधार लेने की सोची है तो बिल्कुल ना लें। आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। पैरों या कमर में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के कुछ काम को लेकर तनाव बना रहेगा।

सिंह (Leo) Rashifal
दिन किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी काम में मित्रगण साहस बढ़ाएंगे। किसी यात्रा पर जाने की पूरी संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से आय होगी। व्यावसायिक परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। इससे आपका तनाव काफी हद तक कम होगा।

कन्या (Virgo) Rashifal
इस दिन लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। अपने कामों की सूची बनाकर चलें, वह आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापारी कुछ योजना बनाएंगे तो उससे अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को देखकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी धन लाभ होगा। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ने से सफलता अवश्य मिलेगी। अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। व्यापारी कुछ योजनाएं बनाएंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती भी मिलेगी। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी काम को आज भाग्य के भरोसा करेंगे तो उसमें भी सफलता मिलेगी। अध्यात्मिक विषय में पूरी रुचि बनाए रखें। अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे तो आप काफी कामों को समय रहते निपटा पाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
इस दिन काम में लापरवाही करने से बचें। किसी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके ऊपर परिजनों का सहयोग बना रहेगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में समझदारी दिखाएं, नहीं तो विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। वह आपका नुकसान कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग मेहनत करते रहें, तभी फल मिलेगा। अपनी सेहत से समझौता न करें।

धनु (Sagittarius) Rashifal
यह दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी दिन मजबूत रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी भूमि, भवन, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। खानपान में अधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें। पेट संबंधित समस्याएं घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में सरसता रहेगी। सामाजिक अवरोधों से छुटकारा मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। आपको कुछ नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए है। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी कर रहे लोगों के प्रयास तेज होंगे। नौकरी के साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने के लिए भी समय निकालेंगे। अधिकारियों से किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। आप किसी से लेन-देन करें तो उसमें आंख और कान खुले रखें। डेली रूटीन में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या आ सकती है।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट या लॉटरी में धन का निवेश करने वाले आज बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें, तभी वह पूरे होंगे। किसी की सीख व सलाह पर चलने से बचें।

मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए यह दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में लोगों के साथ तालमेल रखें। किसी काम के पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके पक्ष में व्यक्तिगत मामले रहेंगे। ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप करने जा सकते हैं। व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट