Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal18 August 2023 : आज 5 राशि वालों को धन हासिल करने में किस्मत देगी साथ

rashifal कन्या, समेत 3 राशि वालों को आज इस क्षेत्र में मिलेगी सफलता, शेष राशियों का रहेगा मिला जुला दिन (12)

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 18 अगस्त यानी शुक्रवार को चंद्रमा का संचार सिंह के बाद कन्या राशि में हो रहा है। सिंह राशि में मंगल, बुध और सूर्य के संयोग से त्रिग्रही योग भी बन रहा है। ग्रहों और शुभ योग के प्रभाव की वजह से कर्क राशि वालों की इच्छाएं पूरी होंगी। इन्हें अच्छा धन लाभ होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक समृद्धि के शुभ संयोग हैं।

मेष (Aries) Rashifal
यह दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज की यात्रा सामान्य लाभप्रद होगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद से कानूनी पक्ष नया मोड़ लेने की आशंका है। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। विरोधियों पर जीत हासिल होगी। शाम में योजनापूर्ति से लाभ होगा।

वृष (Taurus) Rashifal
कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में साझेदार से अनबन हो सकती है। कार्य कौशल से विजय हासिल करेंगे। घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सरसता रखें। समाज में सम्मान बढ़ेगा। धन उड़ाने की आदत से बचें। अभी नहीं संभलें तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपकी राशि का स्वामी बुध तृतीय प्रमुख पराक्रम राज्य और पंचम संतान भाव में केतु परिजन बिछोह से मन को दुखी करेगा। राजनीतिक गतिविधियों में रुकावट आएगी। दोपहर बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभीष्ट सिद्धि मिलेगी। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। शाम में मंगलमय समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कर्क (Cancer) Rashifal
आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा आज कन्या राशि का होकर तृतीय विजय भाव में भाग्योदय कारक बना है। जीवनसाथी व व्यापार में साझेदार का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी वर्ग को उन्नति मिल सकती है। आज आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यों की रुकावट दूर होगी। अधिक मेहनत से थकान हो सकती है।

सिंह (Leo) Rashifal
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। समाज में स्वच्छ छवि बनेगी। सम्यक कार्यों में सजगता बरतें। नौकरी वालों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की सराहना होगी। नवम घर में मेष का बृहस्पति उच्च फलकारक है, अवरोध-विरोध के कारण भी संकल्पित काम पूरे होंगे।

कन्या (Virgo) Rashifal
आज इस राशि के लोगों को केतु योग और द्वादश घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घबराएं नहीं। शाम में पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (Libra) Rashifal
इस राशि के स्वामी शुक्र सुख भोगों में वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। आपके व्यापार की समस्या कम होंगी। लंबे समय से जो काम धन की कमी से अटका था, वह पूरा होगा। शाम में मूल्यवान वस्तु के खोनेकी आशंका है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन परोपकार में बीतेगा। व्यापारी कार्यों के लेकर उत्साह में रहेंगे। आर्थिक समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। ऑफिस में अधिकारों में वृद्धि होने से साथियों का मूड खराब हो सकता है। शाम के समय देव दर्शन करेंगे।

धनु (Sagittarius) Rashifal
पारिवारिक अशांति या आसपास का वातावरण विपरीत रह सकता है। धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मदद करने से कुछ परेशानी हो सकती है। भूमि व वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। शाम में खास दोस्त से लाभ संबंधी नई योजना की जानकारी मिलेगी।

मकर (Capricorn) Rashifal
सुबह से दिन काफी लाभदायक रहेगा। किसी नई डील से धन लाभ होगा। व्यापारियों को उम्मीद से अधिक धन प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी या किसी संतान की तबीयत खराब हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
आज बड़ी मात्रा में रुपए हाथ में आने से संतोष होगा। नौकरी वालों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा प्रतिफल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन (Pisces) Rashifal
विदेश जाकर नौकरी की इच्छा पूरी होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। शाम का समय मेल-मिलाप में बीतेगा।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट