Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Heat Wave: UP-Bihar में 3 दिनों में लू ने ली 98 जान, इन राज्यों में भी खतरनाक स्थिति

Heat Wave: UP-Bihar में 3 दिनों में लू ने ली 98 जान, इन राज्यों में भी खतरनाक स्थिति

Heat Wave Death: इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी रही है। अधिकतर राज्यों का तापमान 40 डिग्री पार है। हीट वेब को लेकर 9 राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में लू से हाल बुरा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में लू से पिछले 3 दिनों में 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर सिक्किम, मेघालय में बारिश हो रही है। असम में बाढ़ प्रभावित 13 जिले हैं। सिक्किम में लैंडस्लाइड में एक शख्स की जान चली गई।

बिहार के 6 जिलों में रेड अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, कैमूर शामिल हैं। जबकि ऑरेंज अलर्ट- पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया में है। येलो अलर्ट- गया, जहानाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण में है।

यूपी के ये राज्य रहेंगे गर्म
बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर में भीषण गर्मी रहेगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट