Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Guru 2022: 19 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होंगे बृहस्पति, राशियों पर रहेगा ऐसा प्रभाव

Guru 2022: नवग्रह में देवगुरु बृहस्पति का काफी महत्व है। शास्त्रोक्त मान्यता है की कुंडली के शुभ गुरु के प्रभाव मानव का जीवन सफल हो जाता है। साल 2022 में गुरु यानी बृहस्पति कुम्भ राशि में 19 फरवरी 2022 शनिवार को 10:23 बजे अस्त होंगे और कुम्भ राशि में ही 20 मार्च 2022 रविवार को 7 बजकर 50 मिनट पर उदय होंगे।

गुरु कुंभ में दिसंबर 2022 तक रहेंगे

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक गुरु ग्रह 20 नवंबर 2021 की रात 11.17 पर धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण में गोचर करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब गुरु कुंभ राशि में दिसंबर 2022 तक रहेंगे। गुरु ग्रह का गोचर एक राशि में 13 माह तक रहता है। इस तरह से वह 12 वर्षों में सभी बारह राशियों का भ्रमण पूर्ण करते हैं।

आठ राशियों के लिए रहेगा शुभ

गुरु ग्रह के साल के प्रारंभ में इस परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ और कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। गुरु का यह राशि परिवर्तन मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशि के जातकों को कारोबार, नौकरी आदि में तरक्की के योग निर्मित होंगे। वहीं कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को यह परिवर्तन अशुभ फल देने वाला रहेगा। विवाद, शत्रुता और कारोबार में नुक्सान देने वाला रहेगा। कर्क राशि वालों को मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट