Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कोरोना ने तोड़ा 8 महीने का रिकॉर्ड, 24 घंटे में दर्ज हुए 3.17 लाख से अधिक नए मामले

Coronavirus: देश में कोरोना मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.17 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं, जो पिछले 8 महीने में सबसे ज्यादा है।

23 दिन में पकड़ी रफ्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3,17,532 केस सामने आए हैं। इससे पहले पिछली बार 15 मई को 3 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए थे। दूसरी लहर में जहां इस आंकड़े को छूने में 60 दिन लग गए थे वहीं तीसरी लहर में इस आंकड़े को छूने में सिर्फ 23 दिन ही लगे हैं। बुधवार को इस महामारी से 356 से अधिक लोगों की मौत हुई। ये आंकड़े रात 11 बजे तक के हैं और इसमें पंजाब, झारखंड और त्रिपुरा के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

अमेरिका के बाद भारत सबसे ज्यादा प्रभावित

कोरोना के वैश्विक असर की बात करें तो भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। 17 जनवरी से अब तक देश ने 8.7 लाख से ज्यादा कोरोना मामले रोजाना दर्ज हुए हैं। जनवरी में अर्जेंटीना भारत और अमेरिका के अलावा तीसरा देश था, जहां एक लाख से अधिक दैनिक मामले दर्ज किए गए थे। इसके बावजूद भारत में दैनिक मृत्यु दर अमेरिका, रूस, कनाडा, मेक्सिको और पोलैंड जैसे देशों की तुलना में कम है।

महाराष्ट्र सबसे आगे

देश में महाराष्ट्र कोरोना प्रभावित प्रदेशों में सबसे आगे है। उसके बाद कर्नाटक का नंबर आता है। दोनों प्रदेशों में बुधवार को 40,000 से ज्यादा मामले दर्ज किेए गए। तीसरे नंबर पर केरल है, जहां 30,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का स्थान है, जहां बुधवार को 20,000 से अधिक मामले दर्ज हुए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट