Mradhubhashi
Search
Close this search box.

10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो सरकार ने ‘देश विरोधी’ बताकर किए बैन, ध्रुव राठी का भी वीडियो शामिल

सोमवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी अधिनियम 2021 के तहत 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक करने का फैसला लिया। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी का भी एक वीडियो शामिल है।

ध्रुव राठी पर अपने वीडियो से झूठी सूचना फैलाने और दुष्प्रचार का आरोप है। भारत सरकार की ब्लॉक लिस्ट में शामिल उनके वीडियो में राठी ने भारत का एक आधा-अधूरा नक्शा दिखाया था। इस नक्शे में कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान में और विवादित के तौर पर दिखाया गया था। भारतीय कानून में ऐसा नक्शा दिखाना दंडनीय अपराध है।

भारत सरकार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के उन वीडियो को ब्लॉक करने की जानकारी साझा की थी लेकिन कॉन्फ्रेंस के कुछ समय बाद तक भी ध्रुव राठी का वीडियो यूट्यूब पर ऑनलाइन रहा। ट्विट्टर पर ध्रुव राठी के उस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूट्यूब द्वारा भारत सरकार का आदेश न मानने की चर्चा छिड़ गई थी। हालाँकि बाद में ऑपइंडिया की रिपोर्ट और लोगों के विरोध को देखते हुए यूट्यूब ने ध्रुव राठी के उस वीडियो को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था।

अब राठी के इस वीडियो लिंक पर क्लिक करने पर यूट्यूब भारत सरकार द्वारा कानूनी शिकायत के बाद वीडियो के भारत में उपलब्ध न होने की जानकारी दे रहा है। ध्रुव राठी ने यह विवादित वीडियो 11 अप्रैल, 2022 को अपलोड किया था। तब उन्होंने इसे पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के मुद्दे से जोड़ा था। इसी वीडियो के 4:41 मिनट पर राठी ने भारत का विकृत मानचित्र दिखाया था। इस मानचित्र में भारत के कुछ हिस्से पाकिस्तान में दिख रहे थे। यही इस वीडियो के भारत सरकार के ब्लॉक लिस्ट में होने की वजह बनी थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र पर दुष्प्रचार

मंत्रालय द्वारा ब्लॉक किए गए कुछ वीडियो में अग्निपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बलों, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र, कश्मीर और अन्य मुद्दों पर दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट