Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अशोकनगर में भगवान ने नाव से किया जलविहार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

अशोकनगर। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर अशोकनगर में भव्य विमानोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आधा सैकड़ा से अधिक विमान निकले, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते विमान तुलसी सरोवर पहुंचे, जहां भगवान ने जलविहार किया।

पिछले दो साल से कोरोना के कारण विमानोत्सव का आयोजन भव्य रूप से नहीं हो पा रहा था इस बार कोरोनाकाल के दौरान लगाए गए सारे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं जिसके चलते जलझूलनी एकादशी को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। शहर के विभिन्न मंदिरों से दोपहर बाद विमान निकलना शुरू हुए।

भगवान की पूजा कर अधिकांश श्रद्धालु विमानो के नीचे से भी निकले। विमानोत्सव को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं शहर सहित आसपास के गाँवों से भी श्रद्धालु विमानोत्सव में सम्मिलित होने के लिए अशोकनगर आए हुए थे। इस दौरान गणेश चतुर्थी के दिन घरों में विराजान किए गए गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को भी विमान में रखा गया, जिससे कि प्रतिमाओं का विसर्जन हो सके।

अशोकनगर से मृदुभाषी प्रदेश के लिए विवेक शर्मा की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट