Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महाकाल दर्शन करने आए पूर्व मंत्री जयवर्धन ने, शुल्क दर्शन व्यवस्था पर कह दी बड़ी बात

महाकाल दर्शन करने आए पूर्व मंत्री जयवर्धन ने, शुल्क दर्शन व्यवस्था पर कह दी बड़ी बात

निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया गर्भ ग्रह की चौखट से भगवान महाकाल का पूजन किया। यहां पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन व्यवस्था सामान्य होना चाहिए इसका कोई शुल्क नहीं हो। महाकाल के दर्शन करने से शक्ति प्राप्त होती है। महाकाल के शुल्क वाली दर्शन व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि दर्शन व्यवस्था समान होना चाहिए। यूपी में हुई अतीत की हत्या पर कहा कि संविधान के आधार पर कार्यवाही करना थी।

बतादें कि मध्यप्रदेश के राघौगढ़ विधानसभा के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह रतलाम के होता हनुमान जी के दर्शन करने के पूर्व उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बाबा महाकाल के गर्भ ग्रह के बाहर से दर्शन किए। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पूजन करवाया।

वही नंदीहाल में बैठकर भगवान का जाप किया सुबह 8 बजे होने वाली आरती के पूर्व वह मंदिर पहुंचे और आरती होने के बाद उन्होंने भगवान से आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन करने कई बार आया हूं यहां आने से एक अलग ही शक्ति प्राप्त होती है देशभर में विख्यात महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था और प्रोटोकॉल व्यवस्था के कारण श्रद्धालु काफी नाराज है। दर्शन व्यवस्था सभी के लिए समान होना चाहिए।

पूर्व में कभी भी ऐसी शुल्क व्यवस्था नहीं रखी गई है। आने वाले समय में प्रयास किया जाएगा कि पुनः निशुल्क वाली व्यवस्था हो। यूपी में हुए हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए एक कानून और संविधान है उसी के तहत कार्यवाही करना चाहिए। इस घटना ने यूपी की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। खुलेआम मर्डर करने से देश में गलत संदेश जाता है। जो वीडियो सामने आया है वह देश के विकास और उन्नति के लिए ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट