फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) के पिता जगदीश सिंह पाटनी (Jagdish Singh Patani) बरेली शहर के मेयर (Bareilly Mayor elections) का चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी राजनीति में एंट्री की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं।
बतादें कि जगदीश सिंह पाटनी यूपी में सरकारी सेवा में थे। वह यूपी पुलिस सेवा में थे। अभी कुछ वक्त पहले ही यूपी पुलिस सेवाओं से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अपनी नौकरी के दौरान जगदीश सिंह काफी समय बरेली शहर में ही कार्यरत रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि,जगदीश सिंह पाटनी जल्द ही इस पर फैसला ले लेंगे कि, वह राजनीति में आ रहे हैं या नहीं।
दिशा पाटनी बॉलीवुड की मशहूर और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों और लुक्स के जरिए भी धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि अभिनेत्री के पिता जगदीश सिंह पाटनी भी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। इसको लेकर उनकी काफी लंबे समय से तैयारी चल रही है।
जगदीश सिंह पाटनी अपनी जिंदगी की इस नई पारी के लिए काफी उत्साहित हैं। वह खुद इस बात का प्रमोशन कर रहे हैं। उनके होर्डिंग शहर की कई अलग-अलग जगहों पर लगे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेत्री के पिता जगदीश पटानी ने कहा कि उन्हें कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा टिकट देने की पेशकश की गई है, लेकिन वह निर्णय लेने से पहले अपने विकल्पों की जांच कर रहे हैं।