Mradhubhashi
Search
Close this search box.

विकास कार्ड : 20 सालों में भाजपा सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य

20 सालों में भाजपा सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य

भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्‍यक्ष मनोज सोमानी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

धार/ भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार ने गत 20 वर्षों में गरीब कल्याण एवं सर्वहारा वर्ग के लिए जितने कार्य किए हैं, उसका कोई सानी नहीं है। भाजपा की वर्ष 2003 में सरकार बनने से पूर्व मध्यप्रदेश की गिनती एक बीमारू राज्य के रूप में हुआ करती थी। लेकिन वर्ष 2003 से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव गरीब किसान मजदूर एवं सर्वहारा वर्ग के लिए भाजपा की सरकार ने अनेक जनहित कार्य योजनाएं क्रियान्वित की। जिससे गरीब वर्ग का विकास दिखने लगा है।

यह बात भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के 20 वर्षों का विकास कार्ड बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कही। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमानी ने कहा बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बना। गरीब कल्याण के अलावा प्रदेश सरकार ने हमारी संस्कृति को गौरवान्वित करने के कई कार्य किए हैं। पत्रकारवार्ता में प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्‍तीगांव, सांसद छतरसिंह दरबार, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़, जिला उपाध्‍यक्ष विश्‍वास पांडे, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, सह मीडिया प्रभारी दीपकसिंह रघुवंशी मौजूद थे।

इस बार सभी 29 सीटें जीतेगी भाजपा :
धार-महू सांसद छतरसिंह दरबार ने कहा कि ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में आई थी। एक सीट छिंदवाड़ा की कमलनाथ जी को मिली थी। अतः इस बार वह सीट भी भाजपा को प्राप्त होगी और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य एवं केन्द्र में सरकार बनाएगी। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने सिर्फ लोगों को छला है। कमलनाथ सरकार में जनकल्याण कारी योजनाओं को बंद कर भ्रष्टाचार कर प्रदेश में भय व्याप्त किया।

धार विधायक नीना वर्मा ने कहा प्रदेश में लाडली बहन योजना हमारी बहनों के लिए वरदान साबित हुई है। अभी 27 अगस्त को पुनः एक कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें हमारे मुख्यमंत्री लाडली बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट देंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट