Video of Delhi Metro Fight: इन दिनों Delhi Metro के वीडियो लगातार वायरल रहे हैं। डांस, हेयर ड्रायर का इस्तेमाल के बाद अब मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दो यात्री आपस में लात-घूंसे चला रहे हैं। वायरल वीडियो
राजा नागर सिंह Delhi Metro स्टेशन से कश्मीरी गेट को चलने वाली मेट्रो का है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दो शख्स एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दूसरे शख्स का मुंह दबा रहा है। दूसरा शख्स उसे धक्का दे रहा है। दोनों में जमकर मारपीट होती है.। कुछ समय कुछ लोग बीच-बचाव में आते हैं और दोनों को अलग करते हैं। तब लड़ाई रुकती है। इसके बाद पीली टी-शर्ट वाला व्यक्ति मेट्रो से उतर जाता है।
इससे पहले दिल्ली मेट्रो में एक कपल का दो महिलाओं से बहस करता हुआ वीडियो वायरल हुआ था। महिलाओं ने जब कपल को टोका तो उन्हें बुरा लग गया था। इस बीच लड़का दोनों महिलाओं को धमकी भरे अंदाज में बात करने लगा था। यह वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।