आरती शर्मा- दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। हमेशा ही उनके एयरपोर्ट लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं। सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक सभी के बीच दीपिका के एयरपोर्ट लुक्स चर्चा का विषय बन जाते हैं। इतना ही नहीं दीपिका के ये लुक्स सोशल मीडिया काफी वायरल भी होते हैं। वहीं हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान दीपिका पीले रंग की टी-शर्ट और ब्लू कलर की पैंट पहनी हुई थी। अब उनके इसी लुक को लेकर उन्हें काफी Troll किया जा रहा है। दीपिका ने अपने इस लुक में बालों को खुला रखा था और ब्लैक कलर का गाॅगल भी लगा रखा था। जिसमे वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।
नए लुक को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका
दीपिका हाथ में हैंड पर्स लिए नजर आईं। दीपिका और रणवीर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के सुर्खियों में रहते है। वहीं जब मंगलवार को दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर इस लुक में देखा गया तो वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। वे दुबई में होने वाले फिल्मफेयर अवाॅर्ड में भाग लेने पहुंची थीं। इस खास मौके पर दीपिका के लुक से उनके फैंस काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दीपिका मुस्कुराते हुए अपनी कार से उतरती हैं और एयरपोर्ट में अंदर की तरफ जाती हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने दीपिका को ट्रोल करते हुए वीडियो के कमेंट में लिखा ‘कौनसी स्कूल की यूनिफार्म है।’ वहीं एक ने लिखा ‘ये तो मेरा स्कूल यूनिफॉर्म था।’
लोगों ने किए तरह-तरह कमेंट्स
दीपिका के इस लुक को कुछ लोगों ने काफी पसंद किया गया है। तो कई लोग उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब दीपिका के इस लुक को लेकर लोग अब तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें Troll कर रहे हैं। दीपिका कुछ समय पहले भूटान में थीं। वे अपने अगले प्रोजेक्ट में जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाली हैं। फ़िलहाल, उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी। वहीं आने वाले दिनों में वे अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के फिल्म में भी दिखाई देने वाली हैं।