Health Alert: अमूमन लोग हंसने को फायदेमंद बताते हैं। यह सच भी है, लेकिन रोना भी इंसान के लिए फायदेमंद है। इससे कई तरह के लाभ होते हैं। हमें भावनाओं को दूर करने में आंसू से मदद मिलती है। आंसू बेहतर महसूस करने में भी मददगार होते हैं। हमें रोने से गहन भावनाओं से निपटने में सहायता मिलती है। आप खुद को रो कर शांत कर सकते हैं। कई रिसर्च में बताया गया है कि रोने से पैरा सिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव होते हैं। कुछ देर रोने से इंसान को आराम पहुंचता है।
इससे आपको मन बहुत शांत हो जाता है। इतना ही नहीं लंबे समय तक रोने से ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन रिलीज हुआ करते हैं। यह फील गुड केमिकल शारीरिक और भावनात्मक दर्द को कम करते हैं। दरअसल, रोने से तनाव हार्मोन बाहर निकलते हैं। जब भी आप बहुत अधिक परेशान हों तो रोना स्वस्थ है।
आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है हमारा रोना
भावनात्मक के अलावा आंखों की सेहत के लिए हमारा रोना बहुत फायदेमंद है। इससे आंखों के धूल और मलबे बाहर निकल जाते हैं। आंख बिल्कुल साफ हो जाता है। रोने के बाद इंसान को अच्छी नींद भी आती है। दिल की सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। विशेषज्ञ बताते हैं कि रोने से मसल्स स्ट्रेन रिलैक्स होते हैं।
आंसू के कई प्रकार
आंसू के कई प्रकार होते हैं। रिफ्लैक्स टीयर्स, कंटीन्यूअस टीयर्स और इमोशनल टीयर्स श्रेणी में आंसू को विभाजित किया गया है। आंखों से धुएं और धूल आदि को हटाने में रिफ्लैक्स टीयर्स औ कंटीन्यूअस टीयर्स काम आते हैं। बता दें आंसू में 98 प्रतिशत पानी होता है। 2021 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा की गई रिसर्च में सामने आया है कि अमेरिकी महिलाएं महीने में 3.5 बार रोती हैं। वहीं, पुरुष महीने में 1.9 बार रोते हैं।