Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Coronavirus: कोरोना संकट में फोन न उठाने वाले अधिकारियों को इस कांग्रेस नेता ने दी जूते मारने की धमकी

उज्जैन: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, प्राधिकरण सीईओ सुजान सिंह रावत, एच पी सोनानिया कोरोना की संकट घड़ी में फ़ोन नहीं उठाते हैं, इसलिए शासकीय और प्राइवेट अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए शहर कांग्रेस कार्यकर्ता अब अधिकारियों को जूते मारेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शहर अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसियों को जूते मारने की खुली छूट दी है।

अस्पतालों पर लगाया मनमानी का आरोप

उज्जैन शहर में बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए उज्जैन जिले के शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने अधिकारियों को जूते मारने की बात कही है। उज्जैन के क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई । इस प्रेस वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने अधिकारियों को जूते मारने की धमकी तक दे डाली। दरअसल अध्यक्ष महेश सोनी का कहना है कि हम रोज एक अस्पताल जाएंगे वहां की व्यवस्था देखेंगे ।

भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अलग-अलग अस्पताल का इंचार्ज बना रखा है। वह अपने लोगों को बेड दिलवा रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों के परिजनों से हर चीज का पैसा लिया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के लोगों के कहने पर बेड़ और ऑक्सीजन अस्पतालों में दी जा रही है। सरकारी स्टाफ हो चाहे प्राइवेट अस्पताल हो लोगों के साथ दुराचार और अत्याचार करने वालों को जूते मारे। उन्होंने कहा कि वे खुद और कांग्रेस कार्यकर्ता रोजाना एक अस्पताल जाएंगे वहां स्वास्थ्य व्यवस्था देखेंगे । सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे और वहां लोगों के साथ शामिल होकर समस्या का हल करेंगे जरूरत पड़ी तो जूते भी मारेंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट