Venus Transit 2021: 4 मई, 2021 को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। शुक्र मेष राशि से अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं किस राशि पर कैसा असर रहेगा।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा,लेकिन स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।
वृष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशिवालों को इस समय सतर्क रहना होगा। धन खर्च में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक संबंधों में भी सतर्कता बरते। संबंधों के बिगड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
कर्क राशिवालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल होगी। कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। विवाह तय हो सकता है।
सिंह राशि
इस समय नौकरी और कारोबार दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। जमीन- जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबारी मामलों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। कामकाज को लेकर आपकी सराहना होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। विवाह संबंध तय हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों को मिले- जुले परिणामों की प्राप्ति होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। अदालती मामलों को बाहर हल करने में भलाई है। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र के इस गोचर में बेहतर फलों की प्राप्ति होगी। कारोबार में लाभ होगा और दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय बेहतर रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को शुक्र के इस गोचर में सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। लेने- देन के मामलों में सतर्क रहे।
मकर राशि
मकर राशिवालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मकान या नया वाहन लेने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों को शुक्र के इस गोचर के दौरान मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा और आपके कार्यों की सराहना होगी।