Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा आमसभा के दौरान खाली पड़ी रही कुर्सियां

swabhiman yatra

गोलू पटेल धरमपुरी। युवक कांग्रेस व कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के द्वारा निकाली जा रही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा शनिवार को धरमपुरी पहुंची। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। मणिपुर सहित प्रदेश के सीधी जिले में हुई घटनाओं के लिर भाजपा सरकार को दोषी करार दिया। आमसभा के दौरान बहुत कम संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिसके चलते सभा में लगी कुर्सियां भी खाली पड़ी रही।

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा नगर में पहुंची। स्थानीय बस स्टेण्ड पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भुरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश के आदिवासियों, दलितों व गरीबों पर अत्याचार बढ़े है। भाजपा के नेताओं के द्वारा आदिवासियों निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है, जिसके चलते कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

इसके पूर्व महिला आदिवासी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सरवटे, जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, विधायक पांचीलाल मेड़ा आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार ने दिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.जियाउल हक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाबु भाई, जिला पंचायत सदस्य राजु बेन चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम वर्मा, सहित कांग्रेस पार्षद व नेता मंचासीन थे। संचालन सुदामा सेन ने किया।

खाली पड़ी रही कुर्सियां- बस स्टेण्ड पर आयोजित आमसभा के दौरान बहुत कम संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच के सामने लगी लगभग आधी से अधिक कुर्सियां खाली पड़ी रही। मंच पर वर्तमान विधायक पांचीलाल मेड़ा सहित विधायक पद के क‌ई दावेदार मौजूद थे। किन्तु कोई भी नेता आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के इस कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठी नही कर पाया‌। जिसके चलते कार्यक्रम में काफी कम लोग शामिल हुए। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने कहा कि आसपास के क्षेत्र में बारिश होने से हमारे कार्यकर्ता नही आ सके। हमारे यहां आदिवासियों का प्रतिशत कम है इसलिए कम लोग शामिल हुए फिर भी हमारे सभी कार्यकर्ता आए थे और पर्याप्त संख्या थी

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट