Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ladli Behna Yojna: लाडली बहना योजना में पंजीयन के लिए अब उम्र का बंधन व ट्रैक्टर भी जरूरी।

Ladli Behna Yojna

Ladli Behna Yojna: 21 से 22 की महिला के हो रहे आवेदन 23 से 60 वर्ष टैक्टर जरूरी

Ladli Behna Yojna: अब तक जिले में 23 से 60 तक मे 1400 फार्म भरे व 21 से 23 तक में 9500 ने किए आवेदन।

Ladli Behna Yojna: आशीष यादव/धार-भारतीय जनता पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में लाडली बहना योजना को हथियार बनाकर उतरने की तैयारी कर रही है। वोट बैंक के आधार पर आधी आबादी वाली महिला वोटरों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना को लागू कर चुकी है।

Ladli Behna Yojna: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की प्राथमिकता वाली इस योजना में धार जिला काफी बेहतर रहा है। वही लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojna के पहले चरण में शासन ने महिलाओं की उम्र 23 साल से 60 साल रखी थी। इसमें जिले की कई महिलाएं दस्तावेजों में करेक्शन व अन्य कारणों से वंचित रह गई। ऐसे में मप्र शासन योजना का दूसरा चरण 23 जुलाई से प्रारंभ किया। इसमें शासन ने महिलाओं की उम्र 23 से कम करते हुए 21 साल से 60 साल कर दी। इसमें उन महिलाओं को भी शामिल किया गया जिनके परिवार में ट्रैक्टर है। वर्तमान में केवल 21 से 23 साल व जिन परिवारों में ट्रैक्टर Tractor है उनके ही फॉर्म जमा किए जा रहे हैं। दस्तावेज व अन्य कारणों से वंचित रह गई 23 से 60 साल की महिलाओं के आवेदन दूसरे चरण Second Phase में भी अब तक प्रारंभ नहीं हो पाए है। इससे कई महिलाएं परेशान हो रही हैं

Ladli Behna YojnaL: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहनों को लाडली बहन बनने के लिए अब ट्रैक्टर खरीदना होगा।यह हम नहीं कह रहे, बल्कि यह नियम पोर्टल पर नजर आ रहे व अधिकारी और ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा लाडली बहनों को बताया जा रहा है। योजना का द्वितीय चरण शुरू हुआ। योजना के तहत 1 हजार रुपए पाने के लिए कई महिलाएं आवेदन करने पहुंची, लेकिन आदेश से असमंजस की स्थिति बन गई। आदेश के तहत 21 से 23 वर्ष उम्र की विवाहित महिलाएं Married ही पात्र मानी गई हैं।

Ladli Behna Yojna: वहीं 23 वर्ष से अधिक 60 उम्र की महिलाएं जिनके पास ट्रैक्टर Tractor है और उन्होंने आवेदन नहीं किया है, वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस आदेश से पिछली बार योजना में आवेदन करने से वंचित रह गई महिलाओं को निराशा ही हाथ लगी और उन्हें बिना आवेदन किए ही लौटना पड़ा है। ऐसे में महिला मतदाताओं को लुभाने की यह योजना उल्टा असर भी दिखा सकती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के प्रथम चरण में 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को शामिल किया गया था। घोषणा के बाद 21 वर्ष की विवाहिता को शामिल किया है। 23 से अधिक आयु की महिलाओं के आवेदन जमा नहीं होने से वह आक्रोशित हुई। बाद में कर्मचारियों ने समझाइश दी तो वह निराश होकर लौट गई।

घोषणा के बाद उम्मीद थी हमें भी मिलेंगे रुपए:
Ladli Behna Yojna: लाडली बहना योजना से निराश होकर घर लौट रही महिलाओं ने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उम्मीद थी कि उन्हें भी इस योजना का फायदा मिलेगा। पिछली बार वह आवेदन जमा करने से वंचित रह गई थीं, ऐसे में योजना के दोबारा शुरू होने से वह आवेदन करना चाह रही थीं। कुछ महिलाओं ने तो कहा कि अगर हमारे पास 5 से 6 लाख का ट्रैक्टर होता तो क्या हम एक हजार रुपए लेने के लिए बैंक और सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाते। वही शहर में लाडली बहना योजना के फॉर्म भरना एक बार फिर से शुरू हो गए हैं। नगर द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों की आंगनवाड़ियों में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जा रहे हैं। लेकिन योजना के लिए अब सिर्फ उन महिलाओं के ही पंजीयन किए जा रहे हैं। जिनके घर में ट्रैक्टर है या उनकी उम्र 21 से 23 वर्ष है। पिछली बार ग्रमीण महिलाओं के फार्म ट्रैक्टर होने की वजह से नहीं भरे जा सका

टैक्टर वाली लाडली के फार्म भरे जा रहे है:
Ladli Behna Yojna: बता दे कि कही महिलाएं फॉर्म भरने पहुंची वही 23 से 60 साल तक की ऐसी महिलाएं, जिनके के घर में ट्रैक्टर हैं उनके फार्म भरने के साथ रजिस्ट्रेशन की कॉपी भी मांगी जा रही है वही अगर घर मे टैक्टर पति व बेटे के पास है तो ही फार्म भर पाएंगे लेकिन कई महिलाएं फार्म भरे बिना ही घर लौट गई, क्योंकि उनके पास ट्रैक्टर नहीं था। इस दौरान महिलाओं ने कहा अब 1 हजार रुपए के लिए ट्रैक्टर खरीदना पड़ेगा। कई महिलाओं ने तो सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने तक की बात कही। कर्मचारी भी कह रहे भी आगे से फिर साइट चालू होगी जब फार्म भरना।

सर्वर डाउन नही भर पा रहे फार्म
Ladli Behna Yojna: पोर्टल का सर्वर डाउन होने से परेशान हुईं महिलाएं
लाडली बहना योजना के आवेदन के लिए दोपहर बाद पोर्टल का सर्वर डाउन होने से महिलाओं को परेशान होना पड़ा। पंचायत केंद्र पर महिलाएं पंजीयन के लिए शाम तक बैठने के बाद भी फार्म नही भरे जा रहे है, लेकिन पोर्टल धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में कई महिलाएं बिना पंजीयन के अपने घर लौट गई। वही पचायत में पचायत कर्मचारी सहसचिव महिलाओं के लिए रात 8 बजे फार्म भर रहे है।

काँग्रेस-बीजेपी चुनावी गणित :
Ladli Behna Yojna: अब तक 52 प्रतिशत से महिलाओं को लाडली बहना का लाभ मिल है वही जिले में 7.40 लाख महिला वोटर है। सरकार ने मार्च से अप्रैल तक पहले चरण में जिले की 3.82 लाख महिलाओं को योजना से जोड़ा है। यानी 52 फीसदी महिला वोटरों को साध लिया है अब शेष बची 21 से 23 साल तक की महिलाओं को भी जोड़ना शुरू कर दिया है जिसमे 9500 महिला ने फार्म भर दिए है।व 23 से 60 तक मे 1400 सो महिला आवेदन कर चुकी है।वहीं भाजपा की दौड़ में कांग्रेस भी पीछे हटने वाली नही है वह भी घर-घर जाकर नारी सम्मान के लिए फॉर्म भरवाए रहे है वही जिला अध्यक्ष कमल पाटीदार बताया की जिले की 7 विधानसभाओं में अब तक 1 लाख 75 हजार से अधिक फॉर्म नारी सम्मान के भरे जा चुके हैं वहीं इसका काम भी अभी चल जिसमें 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का दावा किया।

लाडली बहना के फार्म भरे जा रहे है:
Ladli Behna Yojna: शासन के आदेश अनुसार 23 से 60 साल की उन महिलाओं के फार्म भर रहे हैं जिनके पास ट्रैक्टर है। वही
अब 14 सो भरे जा चुके है। इसके अलावा 21 से 22 साल तक विवाहित महिलाओं के भी फार्म भर जा रहे हैं। वही जिले में अभी 9 हजार 500 महिला के आवेदन आये है।
लाडली बहना को लेकर शासन स्तर पर जो आदेश आते है उसका पालन करवाया जायेगा।
सुभाष जैन महिला बाल विकास अधिकारी धार

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट