Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कॉलोनाइजर ने दर्जन भर से अधिक हरे भरे पेड़ो को काटा, प्रशासन ने लगाया लाखों का जुर्माना

बुरहानपुर। प्रशासन जहा पर्यावरण को बचाने के लिए करोड़ों रूपये खर्च करता है वही बड़े बड़े कॉलोनाइजर और उद्योग पति प्रशासन को नुकसान पहुचने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। ताजा मामला बुरहानपुर का है। यहां कॉलोनाइजर ने दर्जन भर से अधिक हरे भरे पेड़ो को काट दिया है।

मामला सामने आने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। स्थानीय कॉलोनाइजर प्रकाश जैन पर प्रशासन ने तीन लाख पचहत्तर हजार का जुर्माना लगाया है। मामले की शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता डॉ आनंद दीक्षित ने की थी। डॉ. आनन्द दीक्षित को सूचना मिली की एमागिर्द पंचायत के बडा बुजुर्ग में कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से पेड़ो की कटाई की जा रही है। मौके पर पहुचने पर दीक्षित ने पाया कि कई पेड़ो को काट दिया गया है जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर प्रवीण सिंह को घटना की जानकरी दी।

कलेक्टर ने इस संबंध में तहसीलदार मुकेश काशिव के नेतृत्व में दल गठित कर मौके पर भेजा। जांच में पाया गया कि चौदह नीम के पेड़ व एक आम का पेड़ कोलोनाजर ने काट दिया गया है। तहसीलदार ने अपनी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम काशीनाथ बड़ोले को प्रस्तुत की। जिनके बाद मामले में कॉलोनाइजर प्रकाश जैन और इंजीनियरिंग प्रमोद गठवाला पर जुर्माना ठोका गया है। प्रति पेड़ पच्चीस हजार के हिसाब से इनसे जुर्माना वसूला जाएगा। कुल तीन लाख पचहत्तर हजार जुर्माना इन लर लगाया गया है। आपको बता दे कि इस से पूर्व भी जैन पर एक पेड़ काटने का पचास हजार जुर्माना एसडीएम बड़ोले ही लगा चुके है। प्रशासन की इस सख्ती के बाद यकीनन पर्यावरण को नुकसान पहुचने वाले लोगो पर शिकंजा कसेगा।

बुरहानपुर से गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट