Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जैनाबाद में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया 501 कन्याओं का पूजन

बुरहानपुर।  पीएम और मुख्यमंत्री अपनी भारतीय संस्कृति के लिए काम कर रहे है। भाजपा ने गरीबी हटाने का नारा नहीं दिया। गरीबों के जीवन को बदलने का नारा दिया है।यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जैनाबाद में आयोजित सभा में कही।

इससे पहले उन्होंने करीब 501 कन्याओं का पूजन कर पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार हर गरीब का जीवन कैसे बदलेगा इसका प्रयास करती है। कोविड महामारी में पूरी दुनिया प्रभावित हो गई। इस देश के अंदर परिस्थितियां बदली। उसमें भी पीएम ने यह सोचा कि कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। 130 करोड़ में से 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया।

हर महीने पांच किलो अनाज भाजपा सरकार ने दिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ मिला। यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ। यह गरीबों का कल्याण करने वाली सरकार है। पहले लकड़ी पर खाना बना बनाकर लोग परेशान होते थे, लेकिन पीएम ने कहा कि हम गरीबों का जीवन बदलना चाहते हैं। हर गरीब को मकान, गैस कनेक्शन दिया गया। माताओं की चिंता करने का काम आजादी के बाद किसी ने किया तो वह भाजपा की सरकार ने किया।

देशभर में 9 करोड़ फ्री कनेक्शन दिए गए। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जीतने के लिए यह सरकार काम कर रही है। जैनाबाद में कोई भी बूथ ऐसा नहीं होगा जहां भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी यही संकल्प लेकर यहां से जाएं। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व विधायक मंजू दादू, भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की पत्नी जयश्री पाटिल, मंडल अध्यक्ष गजराज राठौर, अनिल राठौर, गोकुल प्रजापति सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने ने किया।

लाडली लक्ष्मी का लाभ मिला, पक्की छत मिली- लधवे

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि देश की केंद्र सरकार और प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार ने क्षेत्र का विकास किया है। लाडली लक्ष्मी को लाभ मिला। सभी को पक्की छत मिली। आयुष्मान योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना योगदान दें।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट