Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा गरीबों की गरीबी दूरी करने वाली पार्टी -विजयवर्गीय

बुरहानपुर। भाजपा गरीबों की गरीबी दूर करने वाली पार्टी है। यह पार्टी जो बोलती है वह करती है। यहां कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर पहुंच सकता है। पीएम मोदी की मां घरों में बर्तन मांजती थी। पिता घरों में चाय बेचते थे। मोदी जी घर जाते थे तो मां लकड़ी के चूल्हे पर रोटी बनाती थी। यही नौजवान जब 15 साल का था तब उसने सोचा कि किसी की मां की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। जब प्रधानमंत्री बने तो उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क चूल्हे बांटे। यह अर्थ होता है एक गरीब घर में पैदा हुए बेटे का प्रधानमंत्री बनने पर। देश के 130 करोड़ लोगों की जान बचे उसकी चिंता प्रधानमंत्री ने की। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।

भाजपा की सरकारों ने हर वर्ग के लिए काम किया है

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दर्यापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा भाजपा पर आरोप लगता है कि एक सांप्रदायिक पार्टी है। परंतु ऐसा नहीं है। भाजपा की सरकारों ने हर वर्ग के लिए काम किया है। गरीब व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है रोटी कपड़ा और मकान। लॉकडाउन में सबसे अधिक परेशानी आई, लेकिन 80 करोड़ लोगों को अनाज दिया गया। भाजपा ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है। गरीब की गरीबी दूर करने की बात करती है। नंदु भैया बहुत सारे काम छोड़कर गए हैं। पार्टी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को आशीर्वाद दिया। इसलिए हमें इस चुनाव में नंदु भैया को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। 

गरीब माता के पेट से गरीब घर में पैदा हुए

इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा कि समुंदर में या गली में पानी की गिरी तो क्या होगा। लोगों के आशीर्वाद का समुंदर मोदी जी के साथ है। ऐसी बंजर जमीन पर वोट मत डालिए जहां आपका अस्तित्व समाप्त हो जाए। देश में बहुत प्रधानमंत्री बने, लेकिन पूरी दुनिया में जिन्होंने अपना नाम कमाया। ऐसे हैं हमारे प्रधानमंत्री। गरीब माता के पेट से गरीब घर में पैदा हुए। मुझे लोग पूछते हैं आप बहुजन नेता हैं। बहुजन का मतलब है जो बहु है यानी ज्यादा है। गरीब बहुजन में थे। मांगे पूरी नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से आमजन को फायदा हुआ। खुद का मकान मिला।

खकनार- फोरलेन बनने पर आठ घंटे का सफर तीन घंटे में पूरा होगा

खकनार में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीनेशन का अवसर इतिहास में स्वर्णीम अक्षरों में लिखा गया है। बचपन में जिस तरह हमारी मां हमको टीका लगवाती थी उसी तरह इस देश के प्रधानमंत्री ने हमारी चिंता कर मां की तरह वैक्सीनेशन करवाया। पहले मप्र की सड़कें खराब थी। इंदौर से बुरहानपुर तक आने में आठ घंटे लगते थे, लेकिन भाजपा की सरकार आने पर हमने विकास किया। अब फोरलेन भी बनने वाला है। आठ घंटे का सफर तीन घंटे में पूरा होगा। दिग्विजय सिंह की सरकार के समय बिजली आती ही नहीं थी। अब 24 घंटे बिजली दी जा रही है।

ऐसे प्रत्याशी को सांसद बनाएं जो विचारों, वादों को पूरा करे – पंकजा मुंडे

खकनार में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व मप्र की सह प्रभारी पंकजा मुंडे ने कहा कि यहां के लोगों ने 41 साल पहले हुए उपचुनाव में कुशाभाउ ठाकरे को जिताकर दिल्ली भेजा था। इस बार भी आप जो सांसद चुनने जा रहे हैं वह सत्ताधारी पार्टी का सांसद होगा। जो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर अपने विचारों, वादों को पूरा करेगा। नंदु भैया ने जो इतिहास रचा था वह हमें पूरा करना है।

किसने क्या कहा-

राहुल गांधी गड्डी में फटे हुए नोट की तरह -हर्षवर्धनसिंह चौहान

इस दौरान भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नाम पर वोट मांग रही है। वह गड्डी में फटा हुआ नोट है कोई दूसरा लाओ। अब नहीं चलने वाला। लोग पहचान गए कि इससे कुछ नहीं होने वाला। हम तो दिन रात प्रार्थना करते हैं कि वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें ताकि भाजपा को कोई हरा न सके। उन्होंने कहा यह हमारे लिए बहुत दुःखद चुनाव है। एक भी नेता, कार्यकर्ता नहीं जिनके दिलों में नंदकुमारसिंह चौहान न बसे हों।

नंदु भैया, राजेंद्र दादू को श्रद्धांजलि वाला चुनाव

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह पूर्व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान की सीट है। यह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वाला चुनाव है। राजेंद्र दादू जी को श्रद्धांजलि का चुनाव है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे व्यक्ति को चुनें जिसकी केंद्र में भी सरकार है प्रदेश में भी सरकार है। ताकि क्षेत्र का विकास हो।

सांसद तो बना सकते हैं नंदकुमारसिंह चौहान नहीं बना सकते

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा यह चुनाव कोई सुखद विषय नहीं है। नंदु भैया की जगह कोई नहीं ले सकता। हम सांसद बना सकते हैं, लेकिन किसी को नंदकुमारसिंह चौहान नहीं सकते। यह चुनाव श्रद्धांजलि और आदरांजलि का चुनाव है। आदरांजलि पीएम के लिए है, क्योंकि पीएम के नेतृत्व में देश वैक्सीनेशन में देश आगे हुआ है। बुरहानपुर नेपानगर से इतनी लीड से जीतें कि पीएम खुद विधायक सुमित्रा कास्डेकर को फोन करें कि क्या खूब जिताया है। किसान मोर्चा जिला के प्रभारी सुनील वाघे, किसान मोर्चा मंडल प्रभारी शिवराज चौहान द्वारा शिवाजी महाराज की छाया प्रति कैलाश विजयवर्गीय जी को भेंट की।

भाजपा में हुए शामिल-

ग्राम दर्यापुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस छोड़कर कई लोग भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें यहां भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इनमें सुमेरसिंह कुशवाह पूर्व अध्यक्ष कुशवाह समाज, गुरूचरण सिंह पवार, दातार सिंह पवार, नरसिंह, अजीतसिंह, खिवराज राठौर बंजारा समाज संघ अध्यक्ष आदि।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट