Mradhubhashi
Search
Close this search box.

बूथ कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा मजबूत- भगवानदास सबनानी

बुरहानपुर। लोकमान्य तिलक मंडल के प्रताप शक्ति केंद्र के 85 नंबर बूथ पर प्रदेश के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बैठक ली।

सबनानी ने बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश का सबसे बड़ा दल बना है, तो इसके पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम और बलिदान है। पर्दे के पीछे रहकर विचारधारा के लिए बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हम मजबूत है। आज पंच से प्रधानमंत्री तक ऐसा कोई पद नही है जहां भाजपा नही है। उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व गरीब घर से निकला है। जिस पार्टी में एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री है। एक गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। बूथ पर काम करने वाला बूथ अध्यक्ष भी यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश का गृहमंत्री बन सकता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का बड़े पद पर पहुँचना सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इन्ही कार्यकर्ताओं में से ही नेतृत्व उभरेगा।

जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन पर्व के तहत जिले के सभी बूथों को हमारे सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी हर बूथ को सशक्त और डिजिटल बनाने के लिए संकल्पित हैं। लधवे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को  पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर का लक्ष्य हासिल करेंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस, संगठन प्रभारी इकबालसिंह गांधी, मंडल अध्यक्ष अमित वारूडे, अनिल भोसले, दिलीप श्रॉफ, मनोज तारवाला, महामंत्री मनोज माने, योगेश्वर पाटिल, बूत अध्यक्ष मनोज नांदोली, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने दी।

बुरहानपुर से मृदुभाषी के लिए गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट