Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: MP में BJP को मिला इस पार्टी का समर्थन, इतनी सीटों पर होगा फायदा

MP Election 2023: MP में BJP को मिला इस पार्टी का समर्थन, इतनी सीटों पर होगा फायदा

MP BJP Got support from RPI:मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को एक महीने से कम समय बचा है। पार्टियों से नाराज नेताओं का दल&बदल और रुठों को मनाने का दौर जारी है। इसके अलावा एक-दूसरे के साथ दल गठबंधन कर चुनाव में जमीन की तलाश कर रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा(BJP) को एमपी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का समर्थन मिला है। महाराष्ट्र की पार्टी आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने मध्य प्रदेश बीजेपी को समर्थन देने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा(BJP) से मिलकर मध्य प्रदेश में समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी। हमने फैसला लिया है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अपना समर्थन बीजेपी(BJP) को देगी। हम ज्यादा से ज्यादा 10-15 सीटों पर चुनाव लड़ते, लेकिन अब नहीं लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट