Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Ashwin 2023 Vrat Festival: आज से अश्विन माह, जानें बड़े व्रत-त्योहार की तारीख

Ashwin 2023 Vrat Festival:

Ashwin Month 2023 Vrat Festival List: आज से अश्विन माह शुरू हो गया। यह 28 अक्टूबर को समाप्त होगा। यह महीना माता दुर्गा और पितरों की पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में दान-धर्म करने वालों को परलोक में भी सुख मिलता है। इस महीने के पूर्णिमा के दिन अश्विनी नक्षत्र होता है, इसलिए इसे अश्विन महीना नाम से जाना जाता है।

Ashwin 2023 Vrat Festival: अश्विन महीने की शुरुआत में पितरों के श्राद्ध-तर्पण होता है। इस दौरान जितिया व्रत भी किया जाता है। व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बच्चे की खुशहाली की कामना करती हैं। दूसरा बड़ा पर्व सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन समस्त पितरों का श्राद्ध कर सकते हैं। जिनको तिथि याद न होती है, वह इस दिन तर्पण-पिंडदान कर पूर्वजों को खुश कर सकते हैं

शरद पूर्णिमा का पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित
Ashwin 2023 Vrat Festival: सर्वपितृ अमावस्या के अगले दिन से माता दुर्गा की उपसाना का पर्व शारदीय नवरात्रि शुरू होती है। 9 दिन 9 देवी की पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं। नवरात्रि की दशमी के दिन दुर्गा विसर्जन किया जाता है। आखिरी में शरद पूर्णिमा का पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवी लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुईं थीं। ऐसी मान्यता है इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने वालों को सालभर धन की कमी नहीं होती। अश्विन महीने के सभी महत्वपूर्ण त्योहारों और व्रतों की सूची..

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट