Anil Kapoor Affair: बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर Anil Kapoor बढ़ती उम्र में भी जवान दिखने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक समय था-जब वह अपने एक्स्ट्रा अफेयर को लेकर भी चर्चा में था। उनका एक एक्ट्रेस के प्रति ऐसा प्यार था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए तैयार हो गए थे। यह खुद अनिल कपूर ने कहा है। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर बताया था कि वह कंगना रनौत के लिए अपनी पत्नी सुनीता को तलाक देने वाले थे।
करण जौहर के फेमस रियलिटी शो कॉफी विद करण में Anil Kapoor ने यह बताया था। करण ने सवाल किया था- ऐसी कौन महिला है, जिसके लिए आप अपनी पत्नी को छोड़ सकते हैं? इस पर अनिल ने तुरंत कंगना का नाम लिया था। वैसे, उन्होंने मजाक में कंगना का नाम लिया था।
Table of Contents
Toggleसुनीता और Anil Kapoor की शादी के 39 साल हुए
अनिल कपूर और सुनीता की शादी के 39 साल हो गए हैं। सुनीता एक मॉडल थीं। अनिल से शादी के बाद सुनीता ने मॉडलिंग छोड़कर कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम शुरू किया था। इनके तीन बच्चे हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन।
फिल्म एनिमल में दिखेंगे अनिल
अनिल कपूर की फिल्म एनिमल आने वाली है। इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी हैं। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल में अनिल फिल्म जुगजुग जियो में नजर आए थे।