Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Amisha Patel: एक्ट्रेस ने Ranchi Court में किया सरेंडर, मुंह छिपाकर पहुंचना पड़ा

Amisha Patel: एक्ट्रेस ने Ranchi Court में किया सरेंडर, मुंह छिपाकर पहुंचना पड़ा

Amisha Patel Surrender: बॉलीवुड एक्ट्रेस Amisha Patel ने रांची कोर्ट में सरेंडर किया है। एक्ट्रेस मुंह छिपाकर कोर्ट पहुंचीं। दरअसल, Amisha Patel और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इन दोनों पर पैसे लेकर एलबम नहीं बनाने का आरोप है। इसके साथ ही धोखाधड़ी एवं धमकी देने का भी आरोप लगा है।

रांची सिविल कोर्ट ने पिछले दिनों एक्ट्रेस को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं थीं। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। फिलहाल कोर्ट ने अमीषा पटेल को 21 जून तक जमानत दे दी है। अगली सुनवाई 21 जून को ही होनी है। इस दिन भी एक्ट्रेस को उपस्थित रहने का आदेश जारी हुआ है।

17 नवंबर 2018 में हुआ था केस

एक्ट्रेस के खिलाफ रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को केस दर्ज कराया था। इन्होंने सीजेएम कोर्ट को बताया है कि अमीषा ने एलबम बनाने के लिए उनसे ढाई करोड़ रुपए लिए हैं। इसके बाद अब तक एलबम नहीं बनाया है। पैसे वापस मांगने पर अमीषा ने काफी टालमटोल किया। इसके बाद ढाई करोड़ और 50-50 लाख रुपए के दो चेक दिए। यह सभी बाउंस हो गए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट