Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 30 june 2023: आज रात सिंह राशि में प्रवेश करेगा मंगल, 3 राशियों का हो सकता है नुकसान

aaj ka rashifal 30 june 2023

Aaj Ka rashifal: सौरमंडल में 9 ग्रह हैं। इनमें एक मंगल भी है। इसे क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। यह सौरमंडल का सेनापति भी है। अमूमन 45 दिनों में मंगल राशि बदलता है, लेकिन जब यह ग्रह अतिचारी हो जाता है तो 120 दिनों तक एक ही राशि में रहता है। वर्तमान में मंगल ग्रह कर्क राशि में शुक्र के साथ स्थित है। 1 जुलाई को 01:52 पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे ,फिर कुछ राशि वालों की परेशानी बढ़ जाएगी।

मेष Rashifal
आपके लिए दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा हो तो उसमें शांति व सोचकर बात बोलनी होगी। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल दिन है। जो नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें उससे लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। सहयोगी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ Rashifal
इस राशि के लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से समस्याएं झेलनी पड़ेगी। रियल एस्टेट वालों को नुकसान हो सकता है।वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन जाएगी। इस समय साझेदारी के कामों में पैसा बिल्कुल भी नहीं लगाएं। आपके साथ धोखा हो सकता है। आपके वर्क प्लेस पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

मिथुन Rashifal
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। भाई- बहनों के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। नौकरी कर रहे लोग छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करें। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों में तकरार रहेगी। बढ़ते खर्च को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क Rashifal
आपके लिए दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। किसी मित्र से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से मनचाही इच्छा पूरी होगी। आपके प्यार में जीवनसाथी डूबी नजर आएगी। जिन लोगों को मदिरा, शराब की आदत है, वह उसे छोड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। पड़ोस में झगड़े की नौबत आए,तो आप चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी कार्रवाई कर सकता है। संपत्ति के क्रय-विक्रय की योजना फाइनल हो सकती है।

सिंह Rashifal
ग्रहों के सेनापति मंगल शनिवार 1 जुलाई को 01:52 पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र की रुकावटें दूर होंगी। व्यापारिक मामले में बहुत सावधानी बरतनी होगी। मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. मंगल आपकी राशि से लग्न भाव में ही गोचर करने जा रहे हैं. ऐसे में मंगल गोचर से आपको जमीन-जायदाद और वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा. साथ ही साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी , शत्रु आपकी पीठ पीछे कमियां निकालेंगे। वे आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों से मनमुटाव समाप्त होगा। नौकरी वालों को उच्चाधिकारियों की कृपा से सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं समाप्त होंगी। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।

कन्या Rashifal
बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की स्थिति है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुकें। ऐसा नहीं करने पर बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इस दिन आप दूसरो की बातों में आकर खुद का नुकसान कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहनों में विवाद हो सकता है। पत्नी की सेहत पर पैसा खर्च होंगे।

तुला Rashifal
इस दिन आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप शरीर में चुस्ती-फुर्ती महसूस करेंगे। अपने रुके हुए कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक Rashifal
आपके लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी को भी धन उधार देने से बचें। आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके साथ छोटे बच्चे मस्ती करेंगे।

धनु Rashifal
दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। पहले से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचें। नहीं तो परेशानी होगी।

मकर Rashifal
लोगों को मंगल के गोचर के कारण चोट लग सकती है या दुर्घटना हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में धन की कमी होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसों का लेन-देन में आपको धोखा दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ Rashifal
दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा।बेवजह बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से नए व्यवसाय को भी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान कहना होगा। आपके शत्रु उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन Rashifal
आपके लिए दिन कुछ खास रहेगा। बिना सोचे-समझे धन उधार देने से बचें। किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आप किसी योजना में धन को लगाना चाहते हैं तो जल्दबाजी ना करें। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट