Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 22 July 2023 : मेष, मकर समेत 4 राशि वाले आज इन बातों का रखें ख्याल, शेष राशियों का भी जानें हाल

aaj-ka-rashifal-21-july-2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 22 जुलाई यानी शनिवार को मेष राशि वालों की धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कर्क राशि वाले प्रेमी के साथ घूमने जाएंगे। मीन राशि वाले व्यस्त रहेंगे। धुन राशि के जातकों की दुर्घटना हो सकती है।

मेष (Aries) Rashifal
इस दिन बहुत थका-थका महसूस करेंगे। बच्चे शाम को बहुत शानदार बनाएंगे। आकस्मिक धन मिलेगा। दिनभर की भागदौड़ में अपने लिए समय निकाल सकते हैं। अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथीसे किसी बात पर बहस हो सकती है। आपका ध्यान धार्मिक क्रियाकलापों में रहेगा। किसी को दान-दक्षिणा दे सकते हैं।

वृष (Taurus) Rashifal
दिन थोड़ा तनातनी वाला रहेगा। किसी बात पर परिवार के सदस्यों पर झुंझला सकते हैं। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। किसी आवश्यक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विदेश में रह रहे किसी मित्र या सगे-संबंधी से दुखद समाचार मिल सकता है। अपने समय का सदुपयोग करें। नए विवाहित जोड़े के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कष्टदायी रहेगा। व्यापार में उधार लेन-देन से बचें।

मिथुन (Gemini) Rashifal
दिन अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर मन में थोड़ा गुस्सा रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जमीन या फ्लैट खरीद सकते हैं। इसमें बहुत धन लाभ होगा। किसी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ें। अपने खाली समय का सही उपयोग कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज संतान का मनोबल बढ़ाएंगे।
कर्क (Cancer) Rashifal
किसी बात से तनाव में रह सकते हैं। सगे-संबंधियों से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी यारी-दोस्ती में समय ज्यादा नष्ट नहीं करें। अपने मनोरंजन और सुंदरता के चक्कर में ज्यादा धन खर्च नहीं करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों का सम्मान करें। प्रेमी की बहुत याद आ सकती है।

सिंह (Leo) Rashifal
यह दिन ठीक रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं तो मनोचिकित्सक से मिलें। प्रेमी नाराज हो सकता है। घर मे छोटी -छोटी चीजों के चलते बहुत धन खर्च हो सकता है। खुद पर नियंत्रण रखें। गेम खेलते समय दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगाएं।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन मौज-मस्ती वाला रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से बहस को लेकर शाम में तनाव रह सकता है। धन से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में थोड़ा परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। वे कमजोर करने की कोशिश करेंगे।

तुला (Libra) Rashifal
दिन अच्छा रहेगा। नौकरी वालों को बहुत परेशानी हो सकती है। रिश्वत देने के लिए धन की जरूरत पड़ सकती है। सहयोगी से मदद मिल सकता है। मजबूती और साहस आपमें कूट-कूट कर भरी है। इससे आपकी क्षमताओं में वृद्धि हो सकती है। किसी भी हालातों को काबू में करने में सक्षम रहेंगे। प्रिय मित्र डिनर पर बुला सकते हैं। पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बीताएंगे। किसी परिचित की सेहत बहुत खराब है तो कल उनकी सेहत में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन थोड़ा-सा परेशानी वाला रहेगा। शाम में कई परेशानियों से घिर सकते हैं। ज्यादा तनाव नहीं लें। इससे सेहत बिगड़ सकती है। अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है। आपको जितना लाभ होना चाहिए था, उतना लाभ नहीं मिलेगा। किसी बात के लिए परिवार के सदस्य से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। प्रेमी को संदेश भेजने से बचें। इस दिन आप पकड़े जा सकते हैं। धन सही जगह पर खर्च करें।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन ठीक-ठाक रहेगा। लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। यात्रा करते समय सामान की सुरक्षा करें। किसी बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं तो चिकित्सकीय परामर्श लें। घर में बिना सूचना के रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। मेहमान का अच्छे से आदर-सत्कार करें। किसी प्यारे संबंधी की गलतियों को भूलाकर रिश्ते को सार्थक बनाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मिलना होगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। प्रेमी के साथ में कुछ अच्छा समय बीता सकते हैं। अपनी शादी से पहले की कुछ बातें याद कर सकते हैं। जैसे साथी के साथ की गई छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना, फोन पर बातें करना। आज भगवान भोलेनाथ आपके सभी कष्टों को दूर करेंगे।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन चिंता वाला रहेगा। रिश्तेदार के घर जाने से आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकती है। बीमारी से निजात मिल सकती है। किसी क्षेत्र में दोस्तों की मदद मिलेगी। जीवनसाथी से खुशखबर मिल सकती है। परिवार को कुछ समय देंगे। बच्चे के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। मन में कोई पोल खोलने का डर लगा रह सकता है। बेकार के खर्चों एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces) Rashifal
दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। बहुत समय से बीमार हैं तो आज रोग से निजात मिल सकती है। बीमारी के कारण पैसा पानी की तरह बहेगा, जिस कारण रुके हुए काम को पूरे नहीं हो पा रहे हैं। फिर भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेमी के साथ में एकांत में समय बिता सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को थोड़ा अनदेखा कर सकते हैं, जिससे परिवार वाले नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी बहुत दिनों से परेशान थे तो आज परेशानियां कुछ हल होंगी। संतान से थोड़ा परेशान रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट