Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 17 june 2023: इस राशि वाले कानूनी मामलों से बचें, आज शनि होंगे वक्री जानिए किस राशि पर होगा क्या प्रभाव

aaj ka rashifal

Rashifal, 17 June 2023: आज शनिवार 17 जून को शनि महाराज अपनी राशि कुंभ में वक्री हो रहे हैं। शनि के वक्री होने के साथ ही आज चंद्रमा भी वृष राशि से गोचर करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आषाढ़ अमावस्या के दिन शनि और चंद्रमा की इस स्थिति में परिवर्तन और रोहिणी एवं मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव होने से वृषभ और कर्क राशि के जातकों को लाभ का मौका मिलेगा। 

मेष राशि / Mesh Rashifal

दोस्तों का सहयोग रहेगा वो आपको ख़ुश रखेंगे। आपके परिचित लोगों के ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती न करें उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे।

वृष राशि / Vrashabh Rashifal

आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। कार्य को सामान्य गति से पूरा करें। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। जीवनसाथी को करियर में सफलता प्राप्त होगी।  अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन / Mithun Rashifal

मिथुन राशि वालों का भाग्य उनका साथ दे रहा है। आज कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिलने से आपकी मनोकामना पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे । आज व्यस्तता अधिक हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे।

कर्क / kark Rashifal

मुमकिन है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। 

सिंह / Singh Rashifal

सिंह राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपके लिए राजनीति में सफलता के योग बन रहे हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस पर आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। आज आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। 

कन्या / Kanya Rashifal

आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएं, तभी उन्हें काफी हद तक करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। लंबे अंतराल बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

तुला / Tula Rashifal

आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। यदि आज यात्रा की स्थिति बनती है तो सुखद और लाभकारी रहेगी।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

वृश्चिक / Rashifal

दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी।

धनु / Dhanu Rashifal

धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों पर कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको यह अपनी आमदनी और खर्च दोनों को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

मकर/Makar Rashifal

मकर राशि वाले अपने व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शाम के समय आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन खराब होने से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

कुंभ / Kumbh Rashifal

बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

मीन / Meen Rashifal

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। माता-पिता की सेवा करने से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आप दूर-दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके व्यवसाय को बड़ा लाभ मिलेगा और आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज छात्रों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है। 

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट